Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं. उनकी आए दिन बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. सोनम की बुधवार को गोद भराई हुई है. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सोनम की बहन रिया ने सोशल मीडिया पर बेबी शॉवर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

अनिल कपूर हुए इमोशनल

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जुग जुग जियो के प्रमोशन में लगे हुए हैं. वह हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 2 के सेट पर वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ गए थे. जहां उन्होंने अपने बचपन के बारे में बताया. अपने बचपन की बात करते हुए अनिल कपूर इमोशनल हो गए. अनिल कपूर का ये वीडियो वायरल हो रहा है.

शाहरुख खान की तस्वीर हुई वायरल

शाहरुख खान और एआर रहमान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फोटो में शाहरुख और एआर रहमान के साथ उनके बेटे अमीन भी नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फोटो साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की शादी की है. जिसमें शाहरुख खान भी शामिल हुए थे.

from bollywood https://ift.tt/GhbIUVf
from bollywood https://ift.tt/GhbIUVf
Tags
Bollywood gupsub