Entertainment News Live: 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर हुआ रिलीज, सिद्धांत कपूर ने बेल मिलने के बाद शेयर की पहली फोटो

Entertainment News Live Updates: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को फैंस साथ में देखना चाहते थे. पहली बार दोनों साथ बड़े पर्दे पर ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं. ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है. शिवा और ईशा की लव स्टोरी और सुपरनैचुरल पावर को लेकर ये फिल्म बनाई गई है. फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सिद्धांत कपूर ने शेयर की सेल्फी

शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को ड्रग्स केस में बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया था. ड्रग्स केस में सिद्धांत को बेल मिल गई है. बेल मिलने के बाद सिद्धांत ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपनी सेल्फी शेयर की है. सिद्धांत की ये सेल्फी वायरल हो रही है.

भूल भुलैया 2 ओटीटी पर होगी रिलीज

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सिनेमाघरों पर धमाल मचा रही है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ की कमाई के करीब पहुंच गई है. अब जल्द ही 200 करोड़ के क्लब मे भी शामिल हो जाएगी. भूल भुलैया 2 अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैय. फिल्म नेटफ्लिक्स पर जल्द ही रिलीज होगी. फिल्म की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज डेट की अभी तक अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

from bollywood https://ift.tt/asHZAw2

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post