Jee Le Zara Postponed: आगे खिसकी ‘जी ले ज़रा’ की शूटिंग, फिल्म में आलिया, कैटरीना और प्रियंका दिखेंगी एक साथ

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की अपकमिंग फिल्म ‘जी ले ज़रा’ (Jee Le Zara) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग आगे खिसका दी गई है. पहले ऐसी ख़बरें थीं कि फिल्म की शूटिंग 2022 के तीसरे क्वार्टर में शुरू होने वाली थी. हालांकि, अब बताया जा रहा है कि फिल्म ‘जी ले ज़रा’ की शूटिंग 2023 से पहले शुरू नहीं हो सकेगी. आपको बता दें कि फिल्म ‘जी ले ज़रा’ को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है. वहीं, फिल्म की कहानी जोया अख्तर और रीमा कागती ने मिलकर लिखी है. इस फिल्म में इंडस्ट्री की तीन दिग्गज एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी.

ख़बरों की मानें तो यह फिल्म ‘ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा’ (Zindagi Milegi Na Dobara) का फीमेल वर्जन होने वाली है. अब जान लेते हैं कि आखिर वो क्या वजह है जिसके चलते इस फिल्म की शूटिंग 2022 से 2023 में शिफ्ट कर दी गई है. असल में तीनों एक्ट्रेस की एक साथ डेट ना मिल पाने के कारण यह फैसला लिया गया है.

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के प्री-प्रोडक्शन और कोस्टार्स के सिलेक्शन का काम शुरू कर दिया गया है ताकि जब फिल्म 2023 में फ्लोर पर आए तब सबकुछ प्लान के अनुसार ही रहे.

बात करें यदि आलिया, प्रियंका और कैटरीना के वर्क फ्रंट की तो आलिया जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में नज़र आएंगी. वहीं, इंटरनेशनल स्टार प्रियंका स्पाय थ्रिलर वेबसीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) में और कैटरीना कैफ ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) में दिखाई देंगी.

Salman Khan Bodyguard: सलमान खान को हर खतरे से बचाते हैं बॉडीगार्ड शेरा, सालाना कमाई सुन दंग रह जाएंगे!

Mahima Chaudhry: नए वीडियो में फिर छलके महिमा चौधरी के आंसू, कैंसर के बाद बदले लुक पर कही ये बड़ी बात

from bollywood https://ift.tt/XMl8kfK

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post