Siddhanth Kapoor Selfie: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) के बेटे सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) को ड्रग्स लेने के आरोप में बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया था. बेंगलुरु पुलिस ने रेव पार्टी में रेड डाली थी जहां से सिद्धांत समेत कई लोगों को गिफ्तार किया गया था. मंगलवार को सिद्धांत को बेल पर रिहा कर दिया गया था. जमानत मिलने के बाद सिद्धांत ने सोशल मीडिया पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है. सिद्धांत ने फ्लाइट बोर्ड करते हुए सेल्फी शेयर की है. सिद्धांत की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

सिद्धांत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेल्फी शेयर की है. उन्होंने सेल्फी के साथ हार्ट, हाथ जोड़ने और नजर वाली इमोजी पोस्ट की. सिद्धांत फैंस को हिंट दे रहे हैं कि वह मुंबई वापस जा रहे हैं.

दोस्तों ने ड्रग्स के साथ दिया ड्रिंक
सिद्धांत कपूर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि, किसी ने उन्हें शराब और नशीली दवाओं के साथ सिगरेट पिलाई थी. उसने जांचकतार्ओं को यह भी बताया कि वह ड्रग्स के बारे में नहीं जानता थे. सिद्धांत कपूर ने दावा किया कि, उनके ड्रिंक में ड्रग्स मिला हुआ था और उन्हें इसके बारे में पता नहीं था. उन्होंने पुलिस को बताया कि, वह डीजे के रूप में पार्टियों में शामिल होने के लिए कई बार बेंगलुरु गए थे. यह चौथी बार था जब वह होटल से गए थे. जहां उसे गिरफ्तार किया गया था. भीमाशंकर गुलेद, डीसीपी ने कहा, हमें मेहमानों की सूची मिल गई है और संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.

पुलिस ने कहा कि सिद्धांत कपूर ने यह भी कहा कि, बेंगलुरु में उनके कई दोस्त हैं. पुलिस ने सिद्धांत कपूर और उनके साथ गिरफ्तार किए गए चार अन्य आरोपियों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है और उन्हें डेटा पुनप्र्राप्ति के लिए भेज दिया है.

पुलिस ने रविवार देर रात बेंगलुरु के द पार्क में रेव पार्टी में छापेमारी कर 7 ग्राम एमडीएमए क्रिस्टल और 10 ग्राम मारिजुआना जब्त किया था. पुलिस के मुताबिक, मेडिकल टेस्ट में सिद्धांत कपूर और अन्य आरोपी व्यक्तियों द्वारा कोकीन के सेवन की पुष्टि हुई.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/BJYPZtz NTR: करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं जूनियर एनटीआर, एक फिल्म में काम करने की लेते हैं इतनी तगड़ी फीस!

<a href="https://ift.tt/g14MiqN Roshan ने अपनी ऐसी तस्वीर की शेयर, आप भी कहेंगे 'उफ्फ़'

from bollywood https://ift.tt/kb3Nay5
from bollywood https://ift.tt/kb3Nay5
Tags
Bollywood gupsub