Sanjeev Kumar: अपनी इस गलतफहमी के चलते ताउम्र कुंवारे रह गए थे संजीव कुमार, एक एक्ट्रेस ने किया था ये खुलासा!

Sanjeev Kumar Life: बॉलीवुड के लीजेंड्री स्टार संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन एक्टर से जुड़े ढ़ेरों किस्से आज भी मशहूर हैं. ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं. आपको बता दें कि संजीव कुमार ने कभी शादी नहीं की थी और महज 47 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजीव कुमार से जुड़ा ये किस्सा या कहें वाकया खुद राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की गर्लफ्रेंड रहीं अंजू महेन्द्रू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था.

बताया जाता है कि संजीव कुमार की पर्सनालिटी बेहद चार्मिंग थी और वे हमेशा लड़कियों से घिरे रहते थे. कहते हैं कि लड़कियां एक्टर को इम्प्रेस करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती थीं. हालांकि, इसके बावजूद संजीव कुमार अपनी एक गलतफहमी के चलते कुंवारे ही रह गए थे. इस गलतफहमी के बारे में अंजू महेन्द्रू ने बताया था, एक्ट्रेस के अनुसार संजीव को उनके करीबियों ने कई बार ये कहा था कि लड़कियां उनकी दौलत के पीछे हैं और यही बात एक्टर के दिमाग में इस कदर घुस गई थी कि किसी भी लड़की से उनका रिश्ता अंजाम तक नहीं पहुंच सका था.

हेमा मालिनी पर फ़िदा थे संजीव

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजीव कुमार एक्ट्रेस हेमा मालिनी को बहुत पसंद करते थे और उनसे शादी भी करना चाहते थे. हालांकि, हेमा के मना करने के बाद संजीव कुमार का दिल इस कदर टूटा कि उन्होंने कभी शादी नहीं करने का फैसला कर लिया था.

ताउम्र नहीं की शादी

बहरहाल, संजीव कुमार के कभी शादी नहीं करने का असर एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित (Sulakshana Pandit) पर पड़ा था. असल में सुलक्षणा पंडित भी संजीव कुमार से बहुत प्यार करती थीं लेकिन जब एक्टर ने शादी नहीं की तो सुलक्षणा भी ताउम्र अविवाहित ही रहीं थीं.

Shilpa Shirodkar: आखिर क्या वजह थी कि 80-90 के दशक की इस चर्चित एक्ट्रेस ने रातोंरात ले लिया था फिल्मों से संन्यास!

Anuradha Patel: फिल्म ‘उत्सव’ में रेखा की दोस्त बनी थीं अशोक कुमार की नातिन अनुराधा, जानिए अब कहां हैं?

from bollywood https://ift.tt/KYH5nQ0

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post