करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने यूं तो अपने फ़िल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन उन्होंने कई फिल्में ठुकराई भी हैं जो आगे चलकर हिट या ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं. सबसे पहले बात करते हैं क्वीन की जिसने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का करियर बना दिया. क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म को पहले करीना को ऑफर किया गया था लेकिन उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और उन्होंने ये फिल्म ठुकरा दी.

इस फिल्म ने कंगना को कई अवॉर्ड दिलवाए थे. वहीं गोलियों की रासलीला: रामलीला (Goliyon Ki Rasleela Ramleela) की बात करें तो ये फिल्म सबसे पहले करीना को ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया और फिल्म दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के खाते में चली गई. यही हाल चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express) के साथ हुआ जो कि हिट साबित हुई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले करीना को ऑफर हुई थी लेकिन डेट्स की समस्या के चलते करीना ये फिल्म नहीं कर पाईं और लीड रोल दीपिका पादुकोण को मिल गया. वहीं, फिल्म फैशन (Fashion) के जरिए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन उनके निभाए रोल के लिए पहले करीना ही पहली पसंद थीं मगर उन्होंने स्क्रिप्ट पसंद ना आने की बात कहकर फिल्म ठुकरा दी थी.

इसी तरह दिल धड़कने दो भी पहले करीना को ऑफर हुई थी. डायरेक्टर जोया अख्तर करीना और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को बतौर भाई बहन कास्ट करना चाहती थीं लेकिन करीना ने फिल्म ठुकरा दी और इसे प्रियंका चोपड़ा ने किया.

बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं बड़े स्टार्स की बिग बजट फिल्में, लागत से आधी कमाई भी नहीं निकाल पाईं

जब स्ट्रगलिंग के दिनों में वेट्रेस बन गई थीं Nora Fatehi, इस वजह से बोली थीं- 'ये आसान नहीं था'

from bollywood https://ift.tt/mdHs2lG
from bollywood https://ift.tt/mdHs2lG
Tags
Bollywood gupsub