Brahmastra Box Office Day 5: 'ब्रह्मास्त्र' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, पांचवें दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस

Brahmastra Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है.  अयान मुखर्जी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है. फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra Box Office)  का ओपनिंग वीकेंड धमाकेदार होने के साथ सोमवार का दिन भी अच्छा रहा. अब बायकॉय ट्रेंड के बीच फिल्म ने 5वें दिन भी शानदार कमाई कर दिखाई है. इसके साथ ही ब्रह्मास्त्र वर्ल्डवाइल्ड में भी 200 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर चुकी है और अब 300 करोड़ के आस-पास है.

दरअसल, बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का मंगलवार कलेक्शन भी अच्छा रहा है. फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन दूसरे वर्किंग डे पर भी अच्छी कमाई कर दिखाई है. रिलीज के पांचवें दिन मंगलवार को ब्रह्मास्त्र ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ के आसपास बिजनेस कर दिखाया है.

पांचवें दिन कमाए इतने करोड़

इसमें से हिंदी बेल्ट पर फिल्म ब्रह्मास्त्र ने 11.50 करोड़ जबकि अलग-अलग भाषाओं में डब पर करीब 1 करोड़ रुपए कर जुटा लिए हैं. वहीं इसके पहले सोमवार को फिल्म का कलेक्शन 16 करोड़ रुपए के आस-पास रहा है, जबकि रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़, दूसरे दिन 42 करोड़ की कमाई कर दिखाई थी. जबकि फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग 37 करोड़ के साथ हुई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रह्मास्त्र के 5वें दिन के कलेक्शन को मिलाकर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक करीब 152.50 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइल्ड भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है. इतना ही नहीं फिल्म ब्रह्मास्त्र ने कमाई के मामले में कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपने नाम कर लिया है.

'ब्रह्मास्त्र' के इन अस्त्रों का मुंबई पुलिस ने लिया सहारा! सामने आया आलिया भट्ट का मजेदार रिएक्शन

कभी कटरीना कैफ के साथ इश्क में डूबे थे Ranbir Kapoor, ब्रेकअप के बाद कही थी ये बात

from bollywood https://ift.tt/wQ3TvrY

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post