Brahmastra Early Morning-Late Night Shows: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्‍म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) को लेकर लोगों में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. काफी समय से इस फिल्‍म का बज बना हुआ था. एडवांस बुकिंग को लेकर भी लोगों में जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को मिला और अब जब यह फिल्‍म रिलीज हो चुकी है तो इसकी भारी डिमांड को देखते हुए कुछ थिएटर्स में स्‍पेशल शोज रखने पड़ रहे हैं. लोग दिन या रात नहीं देख रहे हैं. उन्‍हें तो बस ‘ब्रह्मास्त्र’ का कोई भी शो देखना है.

फिल्‍म की एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक स्‍टोरी शेयर करते हुए बताया है कि पब्लिक डिमांड को देखते हुए ‘ब्रह्मास्त्र’ के दो स्‍पेशल शोज रखे गए हैं. पहला रात 2.30 बजे और दूसरा सुबह 5.45 पर. आलिया ने इसे मूवी का मैजिक बताया है.

‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर लोगों के बीच जो दीवानगी दिख रही है, उसको लेकर आलिया की बात तो सच ही नजर आ रही है. ‘ब्रह्मास्त्र’ का ही जादू है, जिसने काफी समय बाद बॉक्‍स ऑफिस का सूना खत्‍म किया है. फिल्‍म ने पहले दिन बंपर कमाई करते हुए 35-36 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है. वहीं विदेशों में 75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओपनिंग कर सभी को हैरान कर दिया है.

आलिया ने दी स्‍पेशल शोज की जानकारी

‘ब्रह्मास्त्र’ के बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी‍ निगेटिव रिपोर्ट्स भी शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि फिल्‍म अच्‍छा परफॉर्म नहीं कर रही है. हालांकि पीवीआर सिनेमा के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी ने सामने आकर इस तरह की सभी रिपोर्ट्स को बकवास बताया है और कहा है कि फिल्‍म से सिनेमाघरों को फायदा हो रहा है.

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्‍टारर फिल्‍म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में अमिताभ बच्‍चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं. अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) ने इसका निर्देशन किया है और वह फिल्‍म के लेखक भी हैं. वह सालों से इस पर काम कर रहे थे और जो नतीजे सामने आ रहे हैं, उससे लगता है कि उनकी मेहनत रंग लाई.

यह भी पढ़ें:-

Brahmastra के कारण सिनेमाघरों को हुआ करोड़ों का नुकसान? PVR CEO ने बताया सच

Brahmastra Box Office Collection: दूसरे दिन भी रणबीर-आलिया की फिल्म की धूम, इतने करोड़ का किया बिजनेस

from bollywood https://ift.tt/xbJZdIf
from bollywood https://ift.tt/xbJZdIf
Tags
Bollywood gupsub