TV Actresses who married late: बॉलीवुड और टीवी जगत की एक्ट्रेसेस के बीच लेट शादी करना कोई नई बात नहीं है. बॉलीवुड और टीवी की कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने 35 साल की उम्र बीतने के बाद शादी की थी. ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं. इस क्रम में पहला नाम आता है छोटे पर्दे की चर्चित एक्ट्रेस दिशा वकानी का जो कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में दया बेन के किरदार में नज़र आती थीं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिशा वकानी (Disha Vakani) ने 35 साल की उम्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर पाड़िया से शादी की थी. आपको बता दें कि इस शादी से दिशा और मयूर के यहां 2017 में एक बेटी का भी जन्म हुआ था.

इस क्रम में दूसरा नाम आता है टीवी एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) का जिन्होंने उम्र में अपने से छोटे कोरियोग्राफर और डांसर जैद दरबार (Zaid Darbar) से 2020 में शादी करके सबको चौंका दिया था. आपको बता दें कि शादी के समय गौहर की उम्र 37 साल के आस-पास थी.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौहर और ज़ैद के बीच उम्र का एक बड़ा अंतर है. गौहर खान उम्र में ज़ैद से 12 साल बड़ी बताई जाती हैं. हालांकि, एक्ट्रेस का कहना है उनके और जैद के बीच महज 6 साल का अंतर है.

वहीं, बात अब एक और एक्ट्रेस की जिन्होंने 41 साल की उम्र में शादी करके सबको चौंका दिया था. हम बात कर रहे हैं टेलीविजन एक्ट्रेस कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) की जिनकी शादी कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) के साथ हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूरे 10 साल डेटिंग करने के बाद 2015 में इन्होंने शादी कर ली थी. वहीं 2017 में कश्मीरा और कृष्णा सेरोगेसी की मदद से पेरेंट्स बने थे.

जब इस एक्ट्रेस के लिए Ranbir Kapoor ने छोड़ दिया था घर, ऋषि कपूर और नीतू को लगा था गहरा धक्का!

बाहुबली में Sridevi के ठुकराए रोल से स्टार बनीं साउथ एक्ट्रेस राम्या, शिवगामी के लिए नहीं थीं पहली पसंद

from bollywood https://ift.tt/WSVNUzr
from bollywood https://ift.tt/WSVNUzr
Tags
Bollywood gupsub