KRK Getting Bail In Molestation Case: केआरके (KRK) उर्फ कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) की जेल से वापसी हो गई है. हाल ही में उन्हें विवादित ट्वीट और छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था. 8 सितंबर को एक्टर को जेल से बेल मिल गई थी. जेल से बाहर आने के बाद केआरके के ट्विटर हैंडल (KRK Twitter) से उनके बेटे फैसल ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने अपने पिता की जान को खतरा बताया था, वहीं अब केआरके ने भी एक ट्वीट साझा किया है.

कमाल राशिद खान का ट्वीट:

कमाल राशिद खान ने अपने लेटेस्ट ट्वीट ने लिखा है, 'मीडिया नई कहानियां गढ़ रहा है. मैं वापस आ गया हूं और अपने घर पर सुरक्षित हूं. मुझे किसी से बदला लेने की जरूरत नहीं है. मेरे साथ जो भी बुरा हुआ, मैं उसे भूल गया हूं. मुझे विश्वास है, यह मेरे भाग्य में लिखा गया था.' बता दें इससे पहले वाले ट्वीट में केआरके के बेटे फैसल ने ट्वीट कर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख से मदद मांगी थी. उन्होंने कहा था कि कुछ लोग मुंबई उनके पापा को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. अगर उन्हें कुछ हो गया तो वो और उनकी बहन दोनों जी नहीं पाएंगे.

Media is creating new stories. I am back and safe at my home. I don’t need any revenge from anyone. I have forgotten whatever bad thing happened with me. I believe, it was written in my destiny.
— KRK (@kamaalrkhan) September 11, 2022

जेल से बाहर आए केआरके:

आपको बता दें केआरके की गिरफ्तारी दो मामलों में हुई थी. 2019 में केआरके के खिलाफ एक फिटनेस ट्रेनर ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था. केस दर्ज होने के 3 साल बाद एक्टर की गिरफ्तारी हुई है. वहीं 2020 में कमाल राशिद खान ने एक्टर ऋषि कपूर, इरफान खान और अक्षय कुमार को लेकर विवादित ट्वीट किया था. मुंबई एयरपोर्ट से उन्हें दोनों मामलों में गिरफ्तार किया गया और अब उन्हें इन मामलों में जेल से रिहा कर दिया गया है.

कमाल राशिद खान हिंदी फिल्मों के अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. बिग बॉस से एक्टर को जमकर पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी. फिल्मों पर वो अपना रिव्यू भी देते हैं जिसे लेकर वो लोगों के बीच काफी चर्चित हो गए हैं.

ये भी पढ़ें:

Taarak Mehta में होने जा रही है नई एंट्री, Shailesh Lodha को ये हैंडसम हंक करेंगे रिप्लेस !

रणबीर कपूर -आलिया भट्ट की Brahmastra ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइल्ड बॉक्स ऑफिस पर कर दिखाया ये कमाल...

from bollywood https://ift.tt/JlxNzUE
from bollywood https://ift.tt/JlxNzUE
Tags
Bollywood gupsub