ब्रीद: इनटू द शैडोज 2 के एक्टर Amit Sadh ने बिग बॉस 1 की जर्नी को लेकर की बात, बोले- 'लोग जो सोचते हैं उन्हें सोचने दो'

Actor Amit Sadh Talks about His Stint In Big Boss 1: एक्टर अमित साद एक बार फिर थ्रिलर वेब सीरीज ब्रीद: इनटू द शैडोज में कबीर सावंत का किरदार निभाने को तैयार हैं. अमेजन प्राइम की ओरिजिनल वेब सीरीज में अमित के अलावा अभिषेक बच्चन और फिल्म मिशन मंगल में नजर आ चुकी एक्ट्रेस नित्या मेनन भी मुख्य भूमिका में होंगे. दोनों ने ही साल 2020 में इस सीरीज के पहले सीजन से अपना स्ट्रीमिंग डेब्यू किया था. ब्रीद: इनटू द शैडोज का दूसरा सीजन 9 नवंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रहा है.

Big Boss 1 में नजर आ चुके हैं अमित साद

हाल में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर अमित साद ने बताया कि किस तरह से फिल्म इंडस्ट्री ट्रोलिंग करती है और वो क्यों पैपराजी को एयरपोर्ट या दूसरी जगहों पर उनके फोटोज क्लिक करने के लिए नहीं बुलाते. अमित ने कहा कि मेरे लिए फिल्मों में काम करना ही सबकुछ है. उन्हें फेक लाइक्स, फेक अकाउंट्स और फेक कमेंट्स की जरूरत नहीं है. फिल्म सुपर-30 में काम कर चुके अमित साद ने बिग बॉस 1 में अपनी जर्नी को लेकर भी बात की. बता दें कि अमित साद ने बिग बॉस के पहले सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था, जिसे मुन्नाभाई के सर्किट यानी अरशद वारसी ने होस्ट किया था. इस सीजन में आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय की जीत हुई थी. हालांकि, अमित साद बिग बॉस हाउस में 78 दिन ही टिक पाए थे.

'वक्त बदलता है, इंसान बदलता है, सोच बदलती है'

एक्टर ने आगे कहा, 'मुझे कोई शिकायत नहीं है कि लोगों ने मुझे कॉल ऑफ किया, लोग जो सोचते हैं उन्हें सोचने दो. उस समय मेरी हरकतें ही ऐसी थी. वक्त बदलता है, इंसान बदलता है, सोच बदलती है. लाइफ किसी के लिए आसान नहीं होती. प्यार के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि प्यार ही जिंदगी है, अगर आप प्यार करना नहीं जानते तो आप डेड हैं.'

ये भी पढ़ें- Cinema Vs OTT को लेकर अभिषेक बच्चन बोले- डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कलेक्शन की बजाय कंटेंट पर रहता है फोकस

from bollywood https://ift.tt/EGDaBWb

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post