Alia Bhatt Ranbir Kapoor Baby Live: जल्द ही कपूर खानदान में गूंजेंगी किलकारियां, आलिया-रणबीर पहुंचे अस्पताल

Alia Bhatt Delivery:  आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है. आलिया और रणबीर के बेबी का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कपूर खानदान बेबी के वेलकम का इंतजार कर रहे हैं. आलिया बेबी की डिलीवरी के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में पहुंच गई हैं. आलिया और रणबीर की अस्पताल जाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. अब फैंस को बस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार है. कब उनके फेवरेट कपल बेबी के आने की खुशखबरी देंगें.

बेबी शावर की तस्वीरें हुईं वायरल

कुछ समय पहले ही आलिया की बेबी शावर सेरेमनी हुई थी. जिसमें उनकी खास दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे. आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी बेबी शावर की क्यूट तस्वीरें शेयर की थीं. जिसमें रणबीर और आलिया फैमिली के साथ एंजॉय करते हुए नजर आए थे. आलिया ने बेबी शावर में येलो कलर का सूट पहना था. जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने बेबी शावर की फोटोज शेयर करते हुए लिखा था- सिर्फ प्यार. साथ में येलो हार्ट इमोजी शेयर की थी. फोटोज में आलिया के साथ रणबीर, नीतू कपूर, महेश भट्ट, सोनी राजदान नजर आए थे.

अप्रैल में हुई थी शादी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इंटीमेट वेडिंग थी. दोनों ने अपने घर में परिवार वालों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. दोनों ने 14 अप्रैल को सात फेरे लिए थे. आलिया-रणबीर की शादी बहुत ही सिंपल थी. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. आलिया ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं. जिसे देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए थे.

from bollywood https://ift.tt/QG7vEPg

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post