पत्नी Jaya Bachchan के लिए करवा चौथ का व्रत रखते थे Amitabh Bachchan, बोले- शुरू शुरू में हम भी...

Kaun Banega Crorepati 14 Update: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सदी के महानायक कहे जाते हैं. उन्हें हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार कहा जाता है. उनका स्टाइल और एक्टिंग तो काबिले तारीफ है ही, उनका फैमिली मैन वाला अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है. बिग बी और उनकी पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) बी-टाउन के पावर कपल कहे जाते हैं. दोनों एक परफेक्ट मैरिज का उदाहरण पेश करते हैं और ये बात एक बार फिर बिग बी ने साबित की है.

हाल ही में, अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि, वह अभी अपनी पत्नी जया बच्चन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा करते थे. बिग बी इन दिनों क्विज बेस्ड शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) को होस्ट कर रहे हैं. इसके हालिया एपिसोड में एक कंटेस्टेंट आई, जिन्होंने उन्हें करवा चौथ को लेकर सवाल किया.

बिग बी भी रहते थे करवा चौथ का व्रत

केबीसी 14 में आईं फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट कंटेस्टेंट रुचि ने हॉटसीट पर अपनी जगह बनाई. वह हरियाणा की रहने वाली हैं और पेशे से मीडिया एनलिस्ट हैं. गेम के दौरान रुचि ने बिग बी से शेयर किया कि, उनके पति भी उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं. इस पर बिग बी ने भी खुलासा किया कि, शादी के शुरुआती सालों में वह भी पत्नी जया के लिए करवा चौथ का व्रत रखते थे. उन्होंने कहा, “शुरू शुरू में हम भी रहते थे, फिर छोड़ दिया.”

अमिताभ बच्चन-जया बच्चन की लव स्टोरी

बिग बी की जया बच्चन से पहली मुलाकात ‘गुड्डी’ के सेट पर हुई थी. जया और अमिताभ दोनों ही एक-दूसरे से प्रभावित थे. फिल्म ‘एक नजर’ की शूटिंग के दौरान उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया था. फिल्म ‘जंजीर’ की सफलता के बाद अमिताभ ने पिता हरिवंशराय बच्चन के कहने पर शादी कर ली थी. बिग बी और जया के दो बच्चे श्वेता और अभिषेक हैं. बिग बी 80 की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं. वहीं, जया समाजवादी पार्टी से सांसद हैं.

यह भी पढ़ें- क्या खुद से शादी करने वाली Kanishka Soni हैं प्रेग्नेंट? पोस्ट शेयर कर बताई सच्चाई

from bollywood https://ift.tt/LOIqimr

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post