Happy Birthday Kamal Haasan: दक्षिण से लेकर बॉलीवुड सिनेमा में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले कामल हासन (Kamal Haasan) की आज भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. अभिनय से लेकर राजनीति में कमल हासन ने अपने हुनर से झंडे गाड़े हैं. हर क्षेत्र में सफलता का स्वाद चखने वाले कामल हासन की लव लाइफ इतनी खुशनुमा नहीं रही है. आज एक्टर अपना 68वां बर्थडे मना रहे हैं. एक्टर के जन्मदिन पर जानते हैं कि 5 महिलाओं के साथ रिश्ते में रहने के बावजूद एक्टर आज क्यों अकेले हैं.

कमल हासन की लव लाइफ

मद्रास के परमाकुडी में 7 नवंबर 1954 को जन्मे कमल हासन बेहतरीन अभिनेता अलावा शानदार निर्देशक, स्क्रीनराइटर, प्रोड्यूसर और प्लेबैक सिंगर भी हैं. एक्टर ने बतौर बाल कलाकार अपने अभिय करियर की शुरुआत की थी. 1975 में फिल्म 'अपूर्वा रागांगल' से डेब्यू करने के बाद एक्टर ने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दीं. अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कमल हासन काफी चर्चा में रहे हैं.

5 महिलाओं के साथ रहे एक्टर के रिश्ते

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कमल हासन ने 1970 के दशक में एक्ट्रेस श्रीविद्या के साथ कुछ फिल्मों में काम किया था. कहा जाता है कि उन दिनों दोनों की लव लाइफ काफी सुर्खियों में रही थी. हालांकि इनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया और जल्द ही इनके ब्रेकअप की भी खबर आ गई थी.

सारिका के शादी के बाद हुई दो बेटियां

इसके बाद कमल हासन के अफेयर के किस्से डांसर वाणी गणपति संग सामने और 1978 में दोनों ने शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया था. हालांकि, उनका ये रिश्ता लंबा नहीं चल सका. वाणी के साथ रिश्ते में कमल हासन की जिंदगी में एक्ट्रेस सारिका की एंट्री हो गई थी. शादीशुदा होने के बाद भी कमल हासन सारिका के साथ लिव इन में रहे थे. खबर ऐसी थी कि दोनों की शादी से पहले ही सारिका प्रेग्नेंट हो गईं थी और साल 1986 में उन्होंने बेटी श्रुति हासन को जन्म दे दिया था.

कमल हासन ने पहली पत्नी वाणी गणपति संग तलाक लेकर अपना 10 साल का रिश्ता खत्म कर लिया था. 1988 में अभिनेता ने सारिका संग दूसरी शादी की. इनकी दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन हैं. सारिका के साथ भी कमल हासन का रिश्ता लंबा नहीं चला. दोनों का 2004 में तलाक हो गया.

22 साल छोटी एक्ट्रेस को भी कर चुके हैं डेट

कमल हासन का नाम एक्ट्रेस सिमरन बग्गा के साथ भी जुड़ा. सिमरन, कमल हासन से 22 साल छोटी थीं. हालांकि एक तरफ जहां एक्टर संग उनके अफेयर के किस्से सुनने को मिले तो वहीं अचानक उन्होंने अपने दोस्त संग शादी रचा कर हर किसी को हैरान कर दिया था.

गौतमी संग लिव इन रह चुके हैं कमल हासन

कमल हासन (Kamal Haasan) ने 13 साल तक एक्ट्रेस गौतमी को भी डेट किया दोनों लिव इन में रहते थे. 2016 में गौतमी ने 'लाइफ एंड डिसीजंस' टाइटल वाले अपने ब्लॉग में कमल हासन से अलग होने की जानकारी दी थी. ये फैसला उनके लिए कठिन था जिसका जिक्र उन्होंने अपने ब्लॉग में किया था.

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट बनीं मां तो हॉलीवुड एक्ट्रेस Gal Gadot ने भेजा ये खास मैसेज

from bollywood https://ift.tt/4jnX12k
from bollywood https://ift.tt/4jnX12k
Tags
Bollywood gupsub