Pathaan: विदेश में बजा शाहरुख खान की 'पठान' का डंका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई

Pathaan Advance Collection: बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'पठान' (Pathaan) का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है. फिल्म 'पठान' को लेकर ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि शाहरुख की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है. मौजूदा समय में 'पठान' की एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से चल रही है. ऐसे में अब खबर आ रही है कि 'पठान' ने अपनी रिलीज से पहले विदेशों में बंपर कमाई कर डाली है.

विदेशों में 'पठान' ने दिखाया जलवा

शाहरुख खान की 'पठान' से सभी को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं. हर कोई इस एक्शन पैकेज फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड दिख रहा है. आलम ये है कि इंडिया के साथ-साथ विदेशों में शाहरुख खान की 'पठान' का जलवा देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि एडवांस बुकिंग के जरिए रिलीज से पहले 'पठान' ने ऑस्ट्रेलिया, यूएसए, यूएई और जर्मनी जैसे देशों में ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है.

लेट्स सिनेमा के ट्वीट के मुताबिक 'पठान' ने यूएसए (USA) में एडवांस बुकिंग की मदद से 3 लाख डॉलर यानी 2.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड डॉट कॉम की रिपोर्ट के हवाले संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई (UAE) में पठान ने 65 हजार डॉलर भारतीय रुपये के अनुसार लगभग 52, 83, 557 रुपये की अब तक कमाई कर ली है. बताया जा रहा है कि यहां 'पठान' के 4500 हजार टिकट एडवांस में बिक चुके हैं.

#Pathaan Day 1 ticket pre-sales in the USA is about to cross $300,000 (₹2.4 crores). Massive opening pending for #ShahRukhKhan 🥵 pic.twitter.com/xoxq3vD80u
— LetsCinema (@letscinema) January 14, 2023

ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में 'पठान' का दमखम

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में शाहरुख खान की 'पठान' (Pathaan) ने 75 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी इंडियन करेंसी के हिसाब के करीब 42 लाख 55 हजार 905 रुपये का कलेक्शन कर लिया है.रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में इस फिल्म की लगभग 3000 टिकटे एडवांस में बुक हो गई हैं. जबकि जर्मनी में 'पठान' ने 15000 यूरो यानी करीब 1 करोड़ 32 लाख, 21 हजार 289 रुपये कमा लिए हैं. बताया जा रहा है कि जर्मनी में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान के ओपनिंग डे के लिए 4500 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. जबकि वीकेंड के लिए ये बुकिंग करीब 9000 टिकटों से ऊपर जा रही हैं. बता दें कि पठान 25 जनवरी को रिलीज होनी है.

यह भी पढ़ें- मुंबई ट्रैफिक पर भड़कीं सोनम कपूर तो यूजर्स ने लगाई क्लास, कहा- 'पापा की परी उड़ के चली जाओ'

from bollywood https://ift.tt/3Bsa4dq

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post