Jessica Chastain On RRR: फिल्म 'आर आर आर' रिलीज हुए लगभग 10 महीनों का समय बीत चुका है, लेकिन साउथ सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर एस एस राजामौली की ये फिल्म अभी लोगों की फेवरेट बनी हुई है. भारत के साथ-साथ विदेशों में भी सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की ये फिल्म जमकर धूम मचा रही है. हर कोई 'आर आर आर' का तारीफ करते नहीं थक रहा है. इस बीच हॉलीवुड की ऑस्कर विनर एक्ट्रेस जेसिका चेस्टन ने भी 'आर आर आर' की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए, सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है.
इस हॉलीवुड एक्ट्रेस को पसंद आई 'आर आर आर'
जेसिका चेस्टन ने 'आर आर आर' फिल्म को देखने के बाद अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है. इस ट्वीट में जेसिका चेस्टन ने 'आर आर आर' की तारीफ करते हार्ट इमोजी के साथ लिखा है कि- 'इस फिल्म के देखना किसी पार्टी से कम नहीं है.' जेसिका के इस ट्वीट में आप देख सकते हैं कि उन्होंने डायरेक्टर एस एस राजामौली की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के सुपरहिट सॉन्ग नाटू नाटू का वीडियो शेयर किया है, जोकि वैरियन्स फिल्म्स के ट्विटर हैंडल पर मौजूद दिखाई दे रहा है.
मालमू हो कि ये वही जेसिका चेस्टन हैं जिनको पिछले ऑस्कर अवॉर्ड्स में सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म 'द आइज ऑफ टैमी फेय' में शानदार अदाकारी करने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड हासिल हुआ था. ऐसे में इस एक्ट्रेस से 'आर आर आर' की प्रशंसा वाकई बड़ी बात है.
मेकर्स ने दिया जेसिका को रिप्लाई
हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जेसिका चेस्टन के इस रिएक्शन का जवाब देते हुए 'आर आर आर' के मेकर्स ने ट्विटर पर ट्वीट किया है. फिल्म 'आर आर आर' के इस ट्विटर हैंडल पर किए गए इस ट्वीट में ये लिखा है कि- जेसिका आपको हमारी फिल्म 'आर आर आर' अच्छी लगी, ये हमारे लिए खुशी की बात है. मालूम हो कि 'आर आर आर' को ऑस्कर में दो कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए चुना जा चुका है. जबकि बाफ्टा अवॉर्ड्स की लिस्ट में ट्रिपल आर का भी नाम शामिल है.
यह भी पढ़ें- <a title="Most Famous YouTubers In India: कैरी मिनाटी से लेकर भुवन बाम तक, किसी की लाखों तो किसी की करोड़ों में है कमाई, जानिए यूट्यूबर्स की इनकम" href="https://ift.tt/j9iJLX0" target="_self">Most Famous YouTubers In India: कैरी मिनाटी से लेकर भुवन बाम तक, किसी की लाखों तो किसी की करोड़ों में है कमाई, जानिए यूट्यूबर्स की इनकम
from bollywood https://ift.tt/lm0IQzd
from bollywood https://ift.tt/lm0IQzd
Tags
Bollywood gupsub