जब प्रोड्यूसर की ऐसी बात सुनकर गुस्से से लाल हो गईं थीं तब्बू की बहन, पार्टी में ही जड़ दिया था थप्पड़

Farah Naaz Slapped Film Producer: 80 के दशक में बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू की बहन फराह नाज के खूब चर्चे थे. फराह नाज उन दिनों बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हुआ करती थीं. साल 1988 में फिल्म 'यतीम' आई थी, जिसे जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में फराह के साथ सनी देओल मुख्य भूमिका में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, जिसके बाद फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई जाने-माने सेलेब पहुंचे थे. पार्टी में जेपी दत्ता के खास दोस्त फारुख नडियाडवाला भी पहुंचे थे.

फराह ने प्रोड्यूसर को मारा थप्पड़
फारुख नडियाडवाला ने थोड़ी ज्यादा शराब पी ली थी. उन्होंने फराह को पार्टी में देखकर उन्हें ड्रिंक ऑफर की. एक्ट्रेस ने ड्रिंक लेने से इनकार कर दिया, जो फारुख को पसंद नहीं आया. एक्ट्रेस के मना करने के बावजूद फारुख बार-बार उन्हें ड्रिंक लेने को कहते रहे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फराह ने पहले फारुख को खूब समझाया. लेकिन बार-बार मना किए जाने पर फारुख को बेइज्जती महसूस हुई. इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस से कुछ ऐसा कहा, जिसे सुन उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने सबके सामने ही उन्हें थप्पड़ जड़ दिया.

इस बात से आ गया था गुस्सा
कहते हैं कि जब फराह नाज ने बार-बार ड्रिंक लेने से इनकार किया तो फारुख ने उनसे कहा कि अगर वे अपनी साड़ी की वजह से ड्रिंक नहीं ले रहीं, तो वो इसे उतार दें. फारुख की इस बात को सुनकर फराह गुस्से से लाल हो गईं और उन्होंने सरेआम प्रोड्यूसर को तमाचा जड़ दिया. इसके बाद वे तुरंत पार्टी छोड़कर वहां से चली भी गईं. कहते हैं कि इस पार्टी में बहुत पत्रकार भी थे, जिस वजह से यह खबर अगले दिन न्यूज पेपर की हेडलाइन बन गई. हालांकि बाद में फराह ने कहा था कि उन्होंने फारुख को थप्पड़ नहीं मारा था, सिर्फ गुस्सा किया था, जिसके लिए बाद में उन्होंने उनसे माफी भी मांगी थी.

ये भी पढ़ें:

<a href="https://ift.tt/DfJqb89 India से लेकर Andaz तक... ये रही महबूब खान की टॉप मूवीज, OTT पर देखें ये फिल्में

from bollywood https://ift.tt/xW5mZ2H

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post