Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर जारी है 'तू झूठी मैं मक्कार' का धमाल, शानिवार को हुई बंपर कमाई

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 4: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठा मैं मक्कार' बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. होली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की ही तरफ से हरी झंडी मिली है.

फिल्म ने शनिवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई का सिलसिला जारी रखा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के अपने चौथे दिन करीब 13 करोड़ की कमाई की है. फिल्म 8 मार्च को होली के मौके पर रिलीज की गई थी और बुधवार को रिलीज होने की वजह से इसे एक एक्सटेंडेड वीकेंड मिला है. हालांकि फिल्म को गुरुवार और शुक्रवार को थोड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा था. लेकिन अब शनिवार को इसमें उछाल देखा गया है.

फिल्म को मिली रही बढ़त

शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 8.75 करोड़ नेट कलेक्शन की थी. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक शनिवार का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस इंडिया.कॉम के अनुसार लगभग 13.5 करोड़ नेट होने की उम्मीद है. अपने तीसरे दिन तक, फिल्म ने लगभग 31.75 करोड़ की कुल कमाई की थी, लेकिन शनिवार की संख्या को जोड़ने के साथ, 'तू झूठा मैं मक्कार' 50 करोड़ के करीब पहुंच रहा है.

उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कमाई में रविवार को भी बढ़त हासिल होगी. यदि फिल्म को रविवार को अच्छा उछाल मिलता है तो फिल्म के पहले वीकेंड की कमाई 60 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच जाएगी.  फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 15.73 करोड़ रुपये बटोर लिए थे. वहीं ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने दूसरे दिन 10.34 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया. वहीं  तीसरे दिन शुक्र 10.52 करोड़ रुपए की कमाई की थी. जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 36 करोड़ के पार पहुंच गई थी. अब शनिवार को फिल्म ने करीब 13 करोड़ की कमाई की है. इसके बाद अब फिल्म की कमाई 45 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है. यहां बता दें कि 'तू झूठा मैं मक्कार' लव रंजन द्वारा निर्देशित है और इसमें डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर भी हैं.

यह भी पढ़ें- 'नाटू नाटू के बाद आज भी होता है पैरों में दर्द...'- 'Jr NTR बोले- रेड कार्पेट पर पूरे देश को दिल में लेकर चलेंगे

from bollywood https://ift.tt/KD9FzJe

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post