Jawan: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट टली, अब इस महीने सिनेमाघरों में देगी दस्तक!

Jawan Release Date: बॉलीवुड के बादशाह ने चार साल के लंबे ब्रेक के बाद ‘पठान’ से कमबैक किया था और ये फिल्म देश ही नहीं विदेशों में भी मेगा ब्लॉक बस्टर साबित हुई है. वहीं फैंस अब किंग खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म के जून में रिलीज होने की खबरें थीं हालांकि अब कहा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है.

कब रिलीज होगी शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड ‘जवान’
बता दें कि इस साल शाहरुख खान की दूसरी बड़ी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ एटली के डायरेक्शन में बनी है. खबरे हैं कि मेकर्स अब फिल्म की रिलीज में देरी करने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि इन अटकलों को लेकर शाहरुख खान और एटली ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है. वहीं ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने कंफर्म किया कि ‘जवान’ को पोस्टपोंड किया जा रहा है. रमेश बाला ने ये भी कहा कि टीम अब अक्टूबर रिलीज की तारीख पर नजर गड़ाए हुए है. उन्होंने ट्वीट किया, #SRK - डायरेक्टर #एटली की #जवान रिलीज़ को जून से अक्टूबर तक पुश किया जा रहा है..”

#SRK - Dir #Atlee 's #Jawan release is being pushed from June to October..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) March 15, 2023

‘जवान’ में डबल रोल में नजर आएंगे शाहरुख खान
बता दें कि एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी. फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में हैं. वे पहले ही पुणे, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई में कुछ हिस्सों की शूटिंग कर चुके हैं. इससे पहले पैन-इंडिया फिल्म के बारे में बोलते हुए  शाहरुख ने शेयर किया था, “जवान एक यूनिवर्सल स्टोरी है जो लैग्वेज और ज्योग्रॉफी क्षेत्रों से परे हैं और सभी के एंजॉस लेने के लिए है. इस यूनिक फिल्म को बनाने का क्रेडिट एटली को जाता है, जो मेरे लिए एक शानदार अनुभव भी रहा है क्योंकि मुझे एक्शन फिल्में बहुत पसंद हैं! टीज़र आइसबर्ग का एकमात्र टिप है और आने वाले समय की एक झलक देता है.”

शाहरुख खान की ‘डंकी’ दिसंबर में होगी रिलीज
शाहरुख खान के अलावा फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा ​​और सुनील ग्रोवर भी अहम रोल में है. ये भी रूमर्स हैं कि थलपति विजय फिल्म में कैमियो कर रहे हैं. वहीं ‘जवान’ के अलावा शाहरुख खान दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म ‘डंकी’ में भी नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन राजू हिरानी ने किया है और इसमें तापसी पन्नू भी लीड एक्ट्रेस के रोल में हैं.

ये भी पढ़ें:-<a href="https://ift.tt/JFrqXjw Bhasker Haldi Pics: स्वरा भास्कर ने अपनी हल्दी सेरेमनी की अनसीन तस्वीरें की शेयर, फहद के साथ रंगों में सराबोर नजर आई एक्ट्रेस

from bollywood https://ift.tt/cDYiayR

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post