Oscar 2023: इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड भारत के लिए खास होने वाले हैं. भारत को पहली बार अकादमी अवॉर्ड्स में एक साथ तीन नॉमिनेशन मिले हैं. जहां एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म आरआरआर के गाने नातू-नातू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग में नॉमिनेशन मिला है. वहीं, ''ऑल दैट ब्रीथ्स'' और ''द एलिफेंट व्हिस्परर्स'' क्रमशः बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर और बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री में नॉमिनेशन मिला है.

नॉमिनेशन के अलावा बॉलीवुड दीवा दीपिका पादुकोण भी ऑस्कर्स में प्रेजेंटर बनेंगी. ऑस्कर अवॉर्ड्स अनाउंस होने में अब थोड़ा ही वक्त बचा है और ऐसे में सेंटीमेंट्स हाई चल रहे हैं. भारतीय दर्शक ऑस्कर की लाइव स्ट्रीमिंग सोमवार सुबह 6:30 बजे से डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकेंगे. बता दें कि समारोह हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जा रहा है.

'नातू नातू'

'नातू नातू' चाहे जीते या न जीते, ऑस्कर के मंच पर भारत की मौजूदगी जरूर दर्ज कराएगा. मूल ट्रैक को अपनी आवाज देने वाले गायक राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव, संगीतकार एमएम कीरावनी के साथ ऑस्कर दर्शकों के लिए तेज गति वाले गीत का प्रदर्शन करेंगे. बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग नॉमिनी द्वारा लाइव परफॉर्मेंस सालों से ऑस्कर की परंपरा का हिस्सा है. 'नाटू नाटू' ने इस साल की शुरुआत में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड अपने नाम किया. राम चरण, एनटीआर जूनियर और निर्देशक एसएस राजामौली की 'आरआरआर' टीम पहले से ही लॉस एंजिल्स में 'नातू नातू' के लिए चीयर करने के लिए है, जब यह एक पुरस्कार जीतती है.

'ऑल दैट ब्रीथ्स'

शौनक सेन की क्लाइमेट चेंज पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीथ्स' को भी इसमें नॉमिनेशन मिला है. 'ऑल दैट ब्रीथ्स' डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म श्रेणी में ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल किया है. दिल्ली में स्थापित, यह भाई-बहन मोहम्मद सऊद और नदीम शहजाद की कहानी है, जिन्होंने घायल पक्षियों, विशेष रूप से ब्लैक काइट्स को बचाने और उनका इलाज करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है. डॉक्यूमेंट्री 'ऑल द ब्यूटी एंड द ब्लडशेड', 'फायर ऑफ लव', 'ए हाउस मेड ऑफ स्प्लिंटर्स 'और 'नवलनी' भी इस कैटेगरी में नॉमिनेटेड हैं. जो ऑल दैट ब्रीथ्स को कड़ी टक्कर देंगी.

''द एलिफेंट व्हिस्परर्स''

'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है जो एक अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की बात करती है. यह हॉलआउट, हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?, द मार्था मिशेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर एट द गेट के साथ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में कॉम्पीटीशन में है. इसका निर्माण गुनीत मोंगा ने किया है और कार्तिकी गोंसाल्विस की यह पहली फिल्म है, जो मानती हैं कि भारतीय कहानियों में दुनिया में पहचान बनाने की क्षमता है.

यह भी पढ़ें- <a href="https://ift.tt/Rv62glp 2023 Live Streaming: भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं ‘ऑस्कर 2023’? ऑनलाइन यहां उठाइएगा लुत्फ

from bollywood https://ift.tt/SBEmkRI
from bollywood https://ift.tt/SBEmkRI
Tags
Bollywood gupsub