Satish Kaushik Death: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक की मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं. इसे लेकर अब एक ताजा अपडेट सामने आई है. जानकारी के मुताबिक पुलिस भी इस मामले की जांच करेगी. पुलिस इस बात की पुष्टि करना चाहती है कि इसमें कुछ संदिग्ध गतिविधि तो शामिल नहीं है. सतीश कौशिक की मौत के मामले में साउथ वेस्ट पुलिस जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक सतीश कौशिक की तबीयत करीब रात 11 बजे खराब हुई थी. इस समय वो बिजवासन के फॉर्म हाउस में होली खेलने के लौट रहे थे.

पुलिस उनकी पुरे दिन की दिनचर्या के बारे में जांच कर रही है कि वे कब कहां थे और उन्होंने कब क्या खाया आदि. पुलिस जानना चाहती है कि वो इस फॉर्म हाउस में कब आए, पूरे दिन क्या किया, हालांकि इससे जुड़ी कोई जानकारी फिलहाल पुलिस के पास नहीं है क्योंकि उनकी मौत के समय पुलिस को कॉल ही नही किया गया था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक बिजावस एरिया से गुरुग्राम का फोर्टिस नजदीक पड़ता है इसलिए तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आनन-फानन में वहीं ले जाया गया था. लेकिन अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. पुलिस अब उन लोगों से पूछताछ करेगी जो लोग उन्हें फोर्टिस अस्पताल लेकर गए थे. अस्पताल की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई क्योंकि ये दिल्ली से गए थे तो दिल्ली पुलिस ने तय किया कि इनका पोस्टमॉर्टम दिल्ली के हरिनगर के दीन दयाल अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया जाएगा.

शुरुआती जांच में हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कुछ संदिग्ध नही लग रहा है. लेकि डेथ ऑफ टाइम, क्या खाया पिया था, मौत की वजह ये सब पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही क्लियर होगा इसलिए इस स्टेज पर अभी कुछ नही कहा जा सकता. पुलिस का कहना है कि जो लोग सतीश कौशिक को अस्पताल लेकर गए थे वे उनसे संपर्क में है और पुलिस की इन्वेस्टिगेशन जारी है.

यह भी पढ़ें- <a href="https://ift.tt/oBivsmM Kaushik के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सलमान खान के डूबते करियर को दिया था सहारा, आज भी उस किरदार नहीं भूला पाते फैंस

from bollywood https://ift.tt/2gG0KBv
from bollywood https://ift.tt/2gG0KBv
Tags
Bollywood gupsub