Arhaan Khan Unknown Facts: मलाइका और अरबाज खान भले ही कई साल पहले अलग हो चुके हैं, लेकिन उनके रिश्ते को लेकर आज भी चर्चा होती रहती है. दरअसल, उनके बीच एक ऐसी कड़ी है, जिसकी वजह से तलाक के कई साल बाद भी उनका रिश्ता कायम है. बता दें कि आज उस कड़ी का ही बर्थडे है तो हम आपको उसके बारे में बता रहे हैं. साथ ही, समझा रहे हैं कि कैसे इस कड़ी ने अरबाज-मलाइका के अलग-अलग सिरों को संभालकर रखा है.

अरहान को बचपन से ही मिला स्टारडम

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के दिल की जान यानी उनके बेटे अरहान खान का आज जन्मदिन है. 12 मई 2002 के दिन अरहान को स्टारकिड होने के नाते स्टारडम बचपन से ही मिला, लेकिन अपने माता-पिता के तलाक की वजह से उन्हें काफी चीजें झेलनी भी पड़ीं. हालांकि, अरबाज और मलाइका ने भी तलाक होने के बावजूद अपने बेटे को लेकर कभी कोई समझौता नहीं किया.

बेटे से इस तरह पेश आते हैं अरबाज-मलाइका

अरबाज और मलाइका करीब छह साल पहले अलग हो चुके हैं, लेकिन दोनों ही अक्सर अपने बेटे के लिए एक साथ नजर आते हैं. यूं कहा जा सकता है कि दिल से टूट चुके इस रिश्ते को आज भी जोड़े रखने वाली डोर अरहान ही हैं. अरहान को लेकर अरबाज ने एक इंटरव्यू में बातचीत भी की थी. उन्होंने कहा था, बेटे अरहान को लेकर मेरा और मलाइका का नजरिया एकदम अलग है. मैं उसे हर चीज के लिए खुश रखना पसंद करता हूं, लेकिन मलाइका मां होने के नाते थोड़ी सख्त रहती हैं. अरबाज ने बताया था कि मलाइका अरहान के साथ थोड़ी सख्त हैं, लेकिन मुझे यह तरीका काफी पसंद है. वह अच्छी मां हैं, जो काफी मिलनसार हैं. मैं चाहता हूं कि अरहान अपनी जिंदगी में हर कामयाबी हासिल करे, लेकिन मैं यह कभी नहीं चाहता कि मेरे बेटे पर किसी भी तरह के स्टारडम का कोई असर पड़े.

भविष्य को लेकर ऐसा है अरहान का प्लान

बता दें कि अरबाज और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान अमेरिका में हैं. वह जल्द ही अपने पिता अरबाज खान की तरह डायरेक्शन फील्ड में अपना हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे. इस बारे में अरबाज ने बताया था कि अरहान अमेरिका में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन वह जल्द ही उनकी अगली फिल्म 'पटना शुक्ला' में उनके साथ काम करेंगे. बता दें कि अरहान ने करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उन्हें असिस्ट किया था.

<a href="https://ift.tt/znUfErB Chopra बेटी मालती के लिए छोड़ सकती हैं अपना करियर, बोलीं- 'देश भी बदल दूंगी'

from bollywood https://ift.tt/x63W5GD
from bollywood https://ift.tt/x63W5GD
Tags
Bollywood gupsub