'जब भी उनके पास कंटेंट बेस्ड फिल्म होती है, बुला लेते हैं...', सलमान, शाहरुख के साथ रिश्ते पर बोले नवाजुद्दीन

Nawazuddin Work Experience With Khans: एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ वे अपनी नई फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' को लेकर भी लाइमलाइट में छाए हुए हैं. इस बीच नवाजुद्दीन ने सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ अपना वर्क एक्सपीरियंस शेयर किया है. नवाजुद्दीन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इन तीनों के साथ काम करने के बाद उनका उनसे गहरा रिश्ता बन गया है और अब जब भी उनके पास उनके काबिल कोई फिल्म होती है तो वे नवाजुद्दीन को ऑफर करते हैं.

बता दें कि नवाजुद्दीन उन चंद एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ काम किया है. नवाजुद्दीन ने जहां बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ फिल्म किक (2014) और बजरंगी भाईजान में काम किया तो वहीं किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस (2017) में काम किया. तीनों खानों में अभिनेता नवाजुद्दीन ने सबसे ज्यादा फिल्में आमिर खान के साथ की हैं. नवाजुद्दीन ने अपना बॉलीवुड डेब्यू ही साल 1999 में आई आमिर खान की फिल्म सरफरोश से किया. इसके बाद साल 2010 में आमिर के प्रोडक्शन पीपली लाइव काम किया. वहीं रीमा कागती की तलाश (2012) में भी नवाजुद्दीन आमिर खान के साथ नजर आए.

'उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सलमान, शाहरुख और आमिर खान के साथ अपना कार्य अनुभव शेयर करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना बहुत ही मनोरंजक अनुभव है. उन्होंने कहा, 'चाहे सलमान हों, शाहरुख हों या आमिर, जब भी कोई कंटेंट वाली फिल्म होती है तो वे मुझे बुलाते हैं. ये उनका बड़ापन है. वे मुझे पर्सनली जानते हैं इसलिए वो मुझे बुलाते हैं. नवाजुद्दीन ने कहा कि वो तीनों ही जिद और धैर्य के साथ काम करते हैं, उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है.' नवाजुद्दीन ने आगे तीनों खान एक्टर्स के साथ अपने मजबूत रिश्ते होने की बात कही.

26 मई 2023 को रिलीज होगी फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा'
बता दें कि इन दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं. एक्टर की नई फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' 12 मई को रिलीज होने वाली थी. लेकिन द केरला स्टोरी की कामयाबी को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है और अब उनकी फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' 26 मई को रिलीज की जाएगी. नवाजुद्दीन की अपकमिंग फिल्म में उनके साथ नेहा शर्मा भी दिखाई देंगी.

ये भी पढ़ें: 'वीरे दी वेडिंग' के बाद एक बार फिर से Ekta Kapoor और रिया कपूर ने मिलाया हाथ, अनाउंस की ये मूवी

from bollywood https://ift.tt/C1Sp3tY

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post