जब Raaj kumar का Dharmendra ने पकड़ लिया था कॉलर, हाथापाई की दोनों के बीच आ गई थी नौबत, फिर....

Dharmendra Raaj Kumar Fight: राजकुमार (Raaj Kumar) अपने जमाने के सुपर-डुपर हिट एक्टर थे. उनके अभिनय और अंदाज के लोग कायल थे. अपने करियर में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. साल 1965 में आई फिल्म 'काजल' के समय का एक वाकया सुनने को मिलता है जिसमें अभिनेता ने उस समय आए नए नवेले एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) का मजाक उड़ा दिया था. फिर क्या था जट बुद्धि धर्मेंद्र ने भी आव देखा ना ताव पकड़ लिया था सुपरस्टार का कॉलर.

सेट पर राजकुमार ने उड़ा दिया था धर्मेंद्र का मजाक

आखिर राजकुमार ने धर्मेंद्र को ऐसा क्या कह दिया था जिसके चलते वो इतना नाराज हो गए थे? तो चलिए बताते हैं आखिर उस समय सेट पर राजकुमार और धर्मेंद्र की किस बात पर गहमागमी हो गई थी. दरअसल फिल्म में राजकुमार और मीना कुमारी के साथ धर्मेंद्र अहम भूमिका में थे. धर्मेंद्र उस समय बॉलीवुड में नए थे, वहीं राजकुमार इंडस्ट्री के बड़े स्टार हुआ करते थे. फिल्म में राजकुमार और धर्मेंद्र के बीच एक सीन शूट होना था. उन्होंने धर्मेंद्र को जब पहली बार देखा था तो वो हंसने लगे थे.

धर्मेंद्र ने पकड़ लिया था राजकुमार का कॉलर

राजकुमार को धर्मेंद्र अभिनेता से ज्यादा पहलवान लग रहे थे. रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र की बॉडी देखकर राजकुमार ने निर्देशक राम महेश्वरी से मजाक में कहा पहलवान को फिल्म में क्यों लिया है? उन्हें एक्टर चाहिए या पहलवान? धर्मेंद्र उस समय राजकुमार की ये सभी बातें सुन रहे थे. राजकुमार ने एक बार फिर से धर्मेंद्र पर तंज कसते हुए बंदर कह दिया और खूब हंसने लगे.

धर्मेंद्र इस बेइज्जती को बर्दाश्त नहीं कर पाए, और उन्होंने राजकुमार के स्टारडम की परवाह किए बगैर उनका गिरेबान पकड़ लिया. धर्मेंद्र के यूं अचानक हमले से राजकुमार हैरत में पड़ गए. राजकुमार पर भड़के धर्मेंद्र ने कहा कि क्या यहीं पहलवानी दिखाऊं? दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी. हालांकि निर्देशक ने उस समय स्थिति को संभाल लिया, लेकिन राजकुमार ने धर्मेंद्र के साथ काम करने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा धर्मेंद्र जब उनसे माफी नहीं मांगेंगे तबतक वो सेट पर नहीं आएंगे.

राजकुमार (Raaj Kumar) और धर्मेंद्र के इस झगड़े में फिल्म को नुकसान हो रहा था. शूटिंग तो शुरू करने थी तो ऐसे में मीना कुमारी पहुंच गईं धर्मेंद्र को समझाने. इसके बाद धर्मेंद्र ने जाकर राजकुमार से माफी मांगी और तब जाकर हालात सामान्य हुए.

ये भी पढ़ें:

Kareena Kapoor की इस फिल्म को ठुकराने के बाद Bobby Deol के करियर को लग गया था ग्रहण, इसके बाद 6 फिल्में लगातार हुईं फ्लॉप

from bollywood https://ift.tt/3LXlBKv

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post