Rajkummar Rao ने की बेबी प्लानिंग पर बात, जानिए कैसी बेटी के पापा बनना चाहते हैं एक्टर

Desi Vibes with Shehnaaz Gill Ft Rajkummar Rao: राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं. राजकुमार राव और पत्रलेखा ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 के नवंबर महीने में शादी रचाई थी. शादी के बाद से ही पत्रलेखा और राजकुमार राव सोशल मीडिया पर कपल गोल सेट करते नजर आते हैं. ऐसे में अब इन दोनों के चाहने वाले इनको जल्द ही माता-पिता बनते देखना चाहते हैं. सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' (Desi Vibes with Shehnaaz Gill) की एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है जिसमें राजकुमार राव (Rajkummar Rao) बेबी प्लानिंग पर बात करते नजर आ रहे हैं.

राजकुमार राव ने बेबी प्लानिंग पर की बात
शहनाज गिल को तो आप अच्छे से जानते ही हैं कि कैसे शहनाज बड़े-बड़े सितारों से उनकी पर्सनल लाइफ की चीजें निकलवा लेती हैं. ऐसे में जब शहनाज गिल ने राजकुमार से पूछा कि आप बेबी कब प्लान कर रहे हो तो राजकुमार राव शर्म से लाल पीले हो गए. शहनाज के इस सवाल का जवाब देते हुए राजकुमार राव ने कहा- मैं कब बेबी प्लान कर रहा हूं यह सवाल तो मेरे घरवाले तक नहीं पूछते... सोचा नहीं अभी मुझे लगता है कि मैं खुद ही अभी एक बच्चा हूं.

जानिए कैसी बेटी चाहते हैं राजकुमार राव
राजकुमार राव ने बेबी प्लानिंग पर बात करते हुए आगे यह भी बताया कि उन्हें अगर बेटी चाहिए तो कैसी चाहिए. शहनाज गिल को देखते हुए राजकुमार राव कहते हैं कि अगर मेरी बेटी होती है तो मैं चाहता हूं कि वह आपके जैसी हो बिंदास, स्वीट और सिंपल. राजकुमार राव की इस बात को सुन शहनाज गिल के फैंस तो खुशी से झूम उठे. तो वहीं अब देखने वाली बात ये होगी कि राजकुमार राव और पत्रलेखा कब माता पिता बनने का मन बनाते हैं. फैंस इस कपल को जल्द से जल्द माता पिता बनते देखना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- <a href="https://ift.tt/F37x5Zq Spoiler Alert: वक्त के साथ मजबूत हो रहा अबीर-अभि का रिश्ता, क्या आरोही नन्ही रूही को बनाएगी बाप बेटे को अलग करने का हथियार?

from bollywood https://ift.tt/AuEcF5k

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post