Chhaava Advance Booking Day 1: ओपनिंग डे पर गर्दा उड़ाएगी ‘छावा’! एडवांस बुकिंग में ही कर ली छप्पर फाड़ कमाई

Chhaava Advance Booking Day 1: विक्की कौशल की हिस्टोरिकल एपिक फिल्म ‘छावा’ साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. इस मूवी का रिलीज से पहले काफी हाईप क्रिएट हो गया है. फिल्म की स्टार कास्ट ने भी ‘छावा’ के प्रमोशन में कोई कोर-करस नहीं छोड़ी है. इसी के साथ विक्की कौशल की इस फिल्म को पहले दिन देखने के लिए लोगों में भी होड़ मची हुई और इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है. चलिए यहां जानते हैं  रिलीज से पहले, फिल्म ने पहले ही प्री टिकट सेल में कितने करोड़ कमा लिए हैं?

‘छावा’ की पहले दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट कैसी है?
‘छावा’ वैलेंटाइन डे के मौके पर यानी 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की कहानी है. इस फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर्स ने ‘छावा’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचाया हुआ है जिसके चलते इसके टिकटों की खूब प्री सेल हो रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट की बात करें तो

सैकनिल्क के मुताबिक ‘छावा’ की देशभर में अब तक 3 लाख 52 हजार 13 टिकटों की प्री सेल हुई है.

इसमें फिल्म ने हिंदी 2 डी में सबसे ज्यादा 2 लाख 97 हजार 259 टिकटों की एडवांस बुकिंग की है.

इसके बाद हिंदी IMAX 2 डी में इसके 6 हजार 125 टिकटों की प्री सेल हुई है

हिंदी 4डीएक्स में फिल्म के 1 हजार 479 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है

हिंदी आईसीई में ‘छावा’ के 350 टिकट की एडवांस बुकिंग हुई है.

इसी के साथ ‘छावा’ ने प्री टिकट सेल में 8.62 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

वहीं ब्लॉक सीटों के साथ ‘छावा’ ने एडवांस बुकिंग में 10.9 करोड़ की कमाई कर ली है.

साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी ‘छावा’
छावा ने रिलीज से पहले ही 8 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म कल रिलीज हो रही है और रात तक इसकी एडवांस बुकिंग में और इजाफा होगा. ऐसे में ये फिल्म रिलीज से पहले ही अक्षय कुमार की स्काई फोर्स के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे देगी.

बता दें कि अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने अपने शुरुआती दिन में 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.

वहीं शाहिद कपूर की देवा ने 5.5 करोड़ कमाए थे.

जबकि कंगना रनौत की इमरजेंसी ने 2.5 करोड़ की ओपनिंग ली थी.

इसलिए छावा 2025 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक हो सकती है. अब देखने वाली बात होगी कि रिलीज के बाद ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा कलेक्शन कर पाती है.

लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित है छावा
बता दें कि लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान द्वारा निर्मित, छावा एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है. इमसें विक्की कौशल ने मराठा राजा संभाजी का किरदार निभाया है. वहीं फिल्म में महारानी येसुबाई के रोल में रश्मिका मंदाना नजर आएंगीं जबकि  औरंगजेब की भूमिका में अक्षय खन्ना दिखेंगे. सरसेनापति हंबीराव मोहिते का रोल आशुतोष राणा और सोयाराबाई का किरदार दिव्या दत्ता ने निभाया है. यह शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा का एडेप्टेशन है. फ़िल्म का स्कोर और साउंडट्रैक एल्बम ए. आर. रहमान द्वारा रचित है, और गीत इरशाद कामिल द्वारा लिखे गए हैं.

ये भी पढ़ें- <a href="https://ift.tt/rD3ay1j Kiss Day 2025: हिंदी सिनेमा में किस फिल्म से हुई थी किसिंग सीन की शुरुआत? 4 मिनट के लिपलॉक पर हो गया था बवाल

from सुनील शेट्टी ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, मेले के मैनेजमेंट को लेकर कह दी ये बात https://ift.tt/W1XkMuS

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post