Vicky Kaushal Box Office Report: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म छावा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. छत्रपति शिवाजी के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. फिल्म में विक्की कौशल संभाजी महाराज के किरदार में नजर आए हैं. उनके साथ मेन लीड में रश्मिका मंदाना हैं. विक्की कौशल ने इस फिल्म में जबरदस्त काम किया है उनकी एक्टिंग के लोग दीवाने हो गए हैं. इसी वजह से छावा को लेकर बज बहुत तगड़ा है. रिपोर्ट्स की माने तो छावा विक्की कौशल की अब तक की सारी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ देगी.

छावा ने एडवांस बुकिंग से ही विक्की कौशल की कुछ फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को ही बीट कर दिया है. अब छावा की बंपर ओपनिंग का इंतजार है. छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आने से पहले जान लीजिए एक्टर की बाकी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के बारे में जान लीजिए.

विक्की कौशल की फिल्मों ने की इतनी कमाई
विक्की कौशल की फिल्मों के कलेक्शन की बात करें तो उनकी फिल्म बैड न्यूज ने पहले दिन 8.62 करोड़ का कलेक्शन किया था. उससे पहले आई सैम बहादुर ने 5.75 करोड़, द ग्रेट इंडियन फैमिली ने 1 करोड़, जरा हटके जरा बचके ने 5.49 करोड़, भूत ने 5.10 करोड़, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने 8.20 करोड़, मनमर्जिया ने 3.52 करोड़ और राजी ने 7.53 करोड़ का कलेक्शन किया था.

छावा ने एडवांस बुकिंग से की इतनी कमाई

विक्की कौशल की फिल्म छावा की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 17.89 करोड़ की कमाई पहले ही कर चुकी है. यानी विक्की ने अपनी सारी फिल्मों के रिकॉर्ड पहले ही तोड़ दिए हैं. एक नया रिकॉर्ड सेट करने के लिए विक्की कौशल तैयार हैं. उनकी ये फिल्म शानदार कमाई करने वाली है.

छावा की बात करें तो इसे लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के साथ अक्षय खन्ना अहम किरदार निभाते नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें: <a href="https://ift.tt/tgqi4wn Aman को नहीं आता खाना पकाना, फिर दिनभर में क्या खाती हैं एक्ट्रेस? खुद किया खुलासा

from Shehnaaz Gill Pics: मेलबर्न की सड़कों पर शहनाज गिल ने फ्लॉन्ट किया देसी अवतार, मैरून सूट में इठलाते हुए दिए पोज https://ift.tt/69wtliH
from Shehnaaz Gill Pics: मेलबर्न की सड़कों पर शहनाज गिल ने फ्लॉन्ट किया देसी अवतार, मैरून सूट में इठलाते हुए दिए पोज https://ift.tt/69wtliH
Tags
Bollywood gupsub