Kangana Ranaut On Bajrangi Bhaijaan: कंगना रनौत हमेशा से ही अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपने करियर में तमाम फिल्में की हैं और अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा भी मनवाया है. लेकिन दिलचस्प बात यह भी है कि उन्होंने कई बड़ी फ़िल्में ठुकराई भी हैं जो बाद में ब्लॉकबस्टर रही थीं. अपनी फ़िल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन के दौरान, अभिनेत्री ने सलमान खान द्वारा ऑफ़र की गई दो बड़ी फल्मों 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' को ठुकराने के बारे में खुलकर बात की छी.

कंगना रनौत ने क्यों ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुल्तान’ ठुकराई थी
साल 2024 में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान, कंगना ने खुलासा किया था कि सलमान खान ने उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में एक रोल ऑफ़र किया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था. 'क्वीन' अभिनेत्री ने बताया था, "सलमान ने मुझे बजरंगी भाईजान में एक रोल ऑफ़र किया, मैंने सोचा 'ये क्या रोल दिया है?' फिर उन्होंने मुझे सुल्तान के लिए अप्रोच किया. मैंने उसे भी एक्सेप्ट नहीं किया. उन्होंने कहा 'अब मैं तुम्हें और क्या ऑफ़र करूँ?'"

वहीं कंगना के फिल्मों को ना कहने के बाद ‘बजरंगी भाईजान’ में करीना कपूर खान और ‘सुल्तान’ में अनुष्का शर्मा को लिया गया था. दोनों फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर बड़ी हिट साबित हुईं थीं. ये दोनों फिल्में सलमान खान की कुछ बेहतरीन फ़िल्मों में से हैं.

कंगना की सलमान खान संग कैसी है बॉन्डिंग
बॉलीवुड के भाईजान की एक नहीं बल्कि दो बड़ी फ़िल्में ठुकराने के बावजूद, ‘मणिकर्णिका’ की अभिनेत्री ने कहा कि सलमान हमेशा उनके प्रति दयालु रहे हैं. उन्होंने यह भी साझा किया कि ‘इमरजेंसी’ के निर्माण के दौरान सलमान ने उन्हें कैसे प्रोत्साहित किया था. कंगना ने खुलासा किया, “सलमान बहुत दयालु हैं. वह मुझसे बात करते रहते हैं. वह इमरजेंसी देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं. हमारा एक कॉमन फ्रेंड है, उसने उन्हें भेजा और कहा कि ‘तुम जाकर देखो कि उसने कौन सी फ़िल्म बनाई है’. उन्होंने मुझे फ़ोन किया और कहा, ‘यह एक अच्छी फ़िल्म है’ मैंने कहा, ‘तो तुम्हें ख़बर है, लेकिन तुमने इसे खुद नहीं देखा है.’ इस तरह की बॉन्डिंग हम शेयर करते हैं।”

कंगना रनौत वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की पिछली फिल्म ‘इमरजेंसी’ में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आई थीं. उन्होंने न केवल फिल्म में लीड रोल किया था बल्कि इस प्रोजेक्ट का निर्देशन भी किया था. ये फिल्म जनवरी 2025 में रिलीज हुई थी. फिल्म की काफी तारीफ हुई थी लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई थी.

ये भी पढ़ें:- <a href="https://ift.tt/t5AeQuH 2 Vs Jaat Box Office Collection: 'केसरी 2' या 'जाट' किसका बॉक्स ऑफिस पर बज रहा डंका? बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कौन है आगे? जानें यहां

from 56 की उम्र में दिखना है भाग्यश्री जैसी फिट? कुर्सी पर बैठे-बैठे फॉलो करें एक्ट्रेस की ये 3 एक्सरसाइज https://ift.tt/o8tgmbi
from 56 की उम्र में दिखना है भाग्यश्री जैसी फिट? कुर्सी पर बैठे-बैठे फॉलो करें एक्ट्रेस की ये 3 एक्सरसाइज https://ift.tt/o8tgmbi
Tags
Bollywood gupsub