'मावरा होकेन तो नहीं हैं...' सनम तेरी कसम 2 का हिस्सा नहीं होंगी पाकिस्तानी एक्ट्रेस, मेकर्स ने किया खुलासा

Sanam Teri Kasam 2: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की साल 2016 में फिल्म आई थी सनम तेरी कसम. ये फिल्म जब आई थी तब ही इसने लोगों का दिल जीत लिया था. इसी साल इसे फरवरी में दोबारा रिलीज किया गया और इसने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है. 9 साल बाद दोबारा रिलीज हुई सनम तेरी कसम को बहुत पसंद किया गया और इसके बाद ही मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाने का फैसला कर लिया है. सनम तेरी कसम 2 की स्टारकास्ट को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं. जिसके बारे में को-डायरेक्टर विनय सप्रू ने खुलासा कर दिया है.

हिंदी रश से खास बातचीत में विनय सप्रू ने बताया कि सनम तेरी कसम 2 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन नजर आने वाली हैं या नहीं. मावरा के फिल्म में कास्टिंग को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

मावरा नहीं होंगी फिल्म का हिस्सा
विनय सप्रू और राधिका राव ने फिल्म के बारे में बातचीत की. उन्होंने बताया कि जब सनम तेरी कसम पहली बार रिलीज हुई थी तो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थे लेकिन जब ये दोबारा रिलीज हुई तो शानदार रही और उसके सीक्वल का सबसे ज्यादा इंतजार है. जब स्टारकास्ट के बारे में पूछा गया तो विनय ने कहा- 'मावरा होकेन तो नहीं है.'

बता दें कुछ दिनों पहले हर्षवर्धन राणे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके ये साफ कर दिया था कि अगर फिल्म की पुरानी कास्ट वापस आएगी तो वो सीक्वल का हिस्सा नहीं बनेंगे. हर्षवर्धन ने मावरा की तरफ हिंट दिया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन और मावरा के बीच बहस छिड़ गई थी.

मेकर्स ने बताया कि उन्होंने जब फिल्म का पहला पार्ट बनाया था तभी इसका सीक्वल प्लान कर लिया था मगर बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं करने की वजह से उन्होंने सीक्वल को ठंडे बस्ते में डाल दिया था. अब जब फिल्म री-रिलीज हुई है तो इसके सीक्वल की डिमांड बढ़ गई है और वो अब सनम तेरी कसम 2 पर काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'सुनीता को छोड़ दोगे तो भिखारी बन जाओगे', जब गोविंदा की मां ने एक्टर को दी थी ये वॉर्निंग

from 'केसरी 2' के मेकर्स ने चली नई चाल, 'रेड 2' के बीच कमाई बढ़ाने के लिए अपनाया ये पैतरा https://ift.tt/RtS4f70

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post