Aamir Khan Dangal: आमिर खान की 2016 में फिल्म दंगल रिलीज हुई थी. इस फिल्म को बहुत सराहा गया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. फिल्म में आमिर खान 4 बेटियों के पिता के रोल में थे तो अपनी बेटियों को कुश्ती सिखाते हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए थे. ये फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई थी. अब आमिर खान ने बताया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया था.

पाकिस्तान में रिलीज नहीं की थी दंगल

आपकी अदालत में आमिर खान ने कहा, 'जब दंगल लगी थी तो डिज्नी प्रोड्यूसर्स में से एक थे. उन्होंने फिल्म को प्रोड्यूस किया था. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सेंसर से उन्हें ये रिएक्शन आया है कि आखिर में जब गीता फोगाट जीतती है तो उसके बाद हमारा तिरंगा ऊपर जाता है और हमारा राष्ट्रगान बजता है. उन्होंने कहा था कि ये दो चीजें निकाल दीजिए. हिंदुस्तान का राष्ट्रगान और इंडियन फ्लैग निकाल दीजिए. तो मैंने एक सेकंड में डिज्नी वालों को बोला हमारी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी.'

आगे आमिर ने बताया, 'मुझे ये सोचने की भी जरुरत नहीं थी. तो डिज्नी वालों ने कहा कि हमारे बिजनेस पर फर्क पड़ेगा. नुकसान होगा. तो मैंने कहा कि हमसे जो कहेगा कि हमारा तिरंगा हटा दो और राष्ट्रगान हटा दो मुझे उनके साथ काम नहीं करना. ये धंधा मुझे चाहिए ही नहीं. पैसा देश से बढ़कर नहीं है.'

इसके अलावा आमिर ने बताया कि उनकी सरफरोश पहली फिल्म थी जिसमें पाकिस्तान का नाम लिया गया था. इससे पहले फिल्मों में पड़ोसी मुल्क कहा जाता था.

आमिर खान इन दिनों फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म 20 जून को रिलीज होगी. आमरि खान जोरों-शोरों से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे को सताई सुशांत सिंह राजपूत की याद, एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर शेयर की सुनहरी यादों की तस्वीर

from Alappuzha Gymkhana Review: Boxer ने किया Girlfriend को Message तो हुई 5 लड़कों की Ego Hurt https://ift.tt/lqs1er9
from Alappuzha Gymkhana Review: Boxer ने किया Girlfriend को Message तो हुई 5 लड़कों की Ego Hurt https://ift.tt/lqs1er9
Tags
Bollywood gupsub