एक्टर ऋतिक रोशन के घर में इन दिनों शादी का माहौल है. उनके कजिन ईशान रोशन की शादी हुई है. शादी के फंक्शन में ऋतिक अपनी फैमिली के साथ शामिल हुए थे. ऋतिक के दोनों बेटों के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी शामिल हुई थीं. एक फंक्शन में ऋतिक ने अपने दोनों बेटों रेहान-ऋदान के साथ डांस किया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं दूसरी तरफ शादी के बाद सबा आजाद बीमार हो गई हैं.

ऋतिक ने बेटों के साथ किया डांस
सोशल मीडिया पर डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें ऋतिक के साथ रेहान-ऋदान और सबा के साथ डांस करते देखा गया. डांस फ्लोर पर उनके साथ उनकी भतीजी सुरानिका सोनी और कजिन पश्मीना रोशन भी शामिल हुईं. ऋतिक वीडियो में इश्क तेरा तड़पावे गाने पर डांस कर रहे हैं. वीडियो में ऋतिक ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं.

The Roshan boys rock the dance floor at Eshaan’s wedding. #HrithikRoshan #HrehaanRoshan #HridaanRoshan pic.twitter.com/xMwcG8c2jD
— HrithikRules.com (@HrithikRules) December 23, 2025

ऋतिक रोशन को बेटों के साथ डांस करता देख फैंस बहुत खुश हो रहे हैं. वो उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. एक ने लिखा- ऋतिक रोशन के बच्चों को सभी अच्छी चीजें विरासत में मिली हैं. दूसरे ने लिखा- रोशन ब्रदर्स सिर्फ डांस नहीं करते,वो स्टेज पर आग लगा देते हैं! ईशान की शादी में वो सच में शोस्टॉपर थे.

सबा हुईं बीमार

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद बीमार हो गई हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके हाथ पर ड्रिप लगी हुई है और उन्होंने शेड्स लगा रखे हैं. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'बाहर का खाना मत खाओ. अपने भाई की शादी मिस करने वाली थी इस नॉटी बग की वजह से.'

बता दें ऋतिक रोशन के कजिन की शादी में उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान भी शामिल हुईं थीं. सुजैन अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ शादी में पहुंची थीं. दोनों की साथ में वीडियो भी सामने आई थी.

ये भी पढ़ें: 'मम्मा सिर्फ एक्टिंग कर रही है...' प्रेग्नेंसी में इमोशनल सीन करने से पहले कियारा आडवाणी बेटी को कहती थीं ये बात

from Jackky Bhagnani Birthday: बतौर हीरो रहे फ्लॉप, फिर भी बनाई करोड़ों की संपत्ति, जानें क्या है कमाई का जरिया https://ift.tt/xn3o7lK
from Jackky Bhagnani Birthday: बतौर हीरो रहे फ्लॉप, फिर भी बनाई करोड़ों की संपत्ति, जानें क्या है कमाई का जरिया https://ift.tt/xn3o7lK
Tags
Bollywood gupsub