Border 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में फैली सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की दहशत, 8 दिनों में वर्ल्डवाइड कर डाली इतनी तगड़ी कमाई

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. रानी मुखर्जी की नई रिलीज 'मर्दानी 3' से मुकाबले के बावजूद, सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म को दूसरे शुक्रवार को थिएटर्स में खूब ऑडिंयस मिली.  हालांकि जबरदस्त ओपनिंग वीकेंड के बाद इसके कलेक्शन मे वीकडेज में मंदी भी देखी गई बावजूद इसके 'बॉर्डर 2' अपने पहले हफ्ते में ही 'बॉर्डर 2' दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने 8वें दिन वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर ली है.

'बॉर्डर 2' का 8वें दिन भारत में कितना रहा कलेक्शन
वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रखने की कोशिश की है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के 8वें दिन, यानी अपने दूसरे शुक्रवार को अनुराह सिंह निर्देशित फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ रुपये कमाए. वहीं  गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन 11.25 करोड़ रुपये रहा था. यानी दूसरे फ्राइडे फिल्म के आंकड़ों में थोड़ी गिरावट आई, फिर भी इसने अपनी पकड़ बनाए रखी. इसी के साथ, भारत में 'बॉर्डर 2' का नेट कलेक्शन 235.25 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि 'बॉर्डर 2' का 8 दिनों के बाद भारत में ग्रॉस कलेक्शन 281.5 करोड़ रुपये है.

दुनिया भर में 8वें दिन कितना रहा 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन
'बॉर्डर 2' के दुनिया भर में 8 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने विदेशों से 41 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ, 'बॉर्डर 2' का दुनिया भर में कलेक्शन 322.5 करोड़ रुपये हो गया है. इस रफ्तार से उम्मीद है कि यह दूसरे वीकेंड तक 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी और शायद उससे आगे भी निकल जाएगी.

'बॉर्डर 2' स्टार कास्ट
'बॉर्डर 2' की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल ने लीड रोल प्ले किया है. वे इसके प्रीक्वल 1997 में आई 'बॉर्डर' में भी दमदार रोल में थे. वहीं 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल निभाया है. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और ये 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

from सारा अली खान ने दिया ओरी को जवाब? कहा, “जिंदगी में दिखावा कम…” https://ift.tt/RJC8FuH

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post