Border 2 OTT Release: थिएटर में गर्दा उड़ा रही 'बॉर्डर 2' की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने ! जानें- कब और कहां देख सकेंगे?

अनुराग सिंह निर्देशित 1997 की क्लट क्लासिक ‘बॉर्डर’ की सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ का थिएट्रिकल रन बेहद सक्सेसफुल रहा है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से खूब सराहना मिली और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर ये फिल्म शानदार कमाई कर चुकी है. इन सबके बीच फैंस सनी देओल स्टारर इस जबरदस्त देशभक्ति से भरी फिल्म को घर बैठे ओटीटी पर देखने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चलिए यहां जानते हैं कि ‘बॉर्डर 2’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां डेब्यू करेगी?

‘बॉर्डर 2’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ ने 'बॉर्डर 2' की रिलीज़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. यह वॉर ड्रामा बॉलीवुड की 2026 की पहली हिट बन गई है. बता दें कि इस फिल्म  ने इंडियन और ओवरसीज मार्केट में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. बॉर्डर 2 को 23 जनवरी 2026 को पूरे भारत में रिलीज़ होने के बाद से सिनेमाघरों में ज़बरदस्त भीड़ मिली है, और अब सबका ध्यान इसके डिजिटल रिलीज़ पर है. बता दें कि फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं, और दर्शक मेकर्स की तरफ से बॉर्डर 2 की ऑफिशियल OTT रिलीज़ डेट की घोषणा का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. हालांकि कहा जा रहा है कि ये फिल्म 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी.

‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट
वहीं ‘बॉर्डर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ रुपयों के साथ खाता खोला था. फिर इसने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ की कमाई की. इसके बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 286 करोड़ रुपये हो चुकी है. फिल्म के तीसरे वीकेंड तक 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने की उम्मीद है. वहीं बता दें कि ये फिल्म रिलीज के दो हफ्ते पूरे करने से पहले ही अपना 275 करोड़ का बजट वसूल कर चुकी है.

इसके अलावा, ट्रेड एनालिस्ट का अनुमान है कि अगर इसकी मौजूदा रफ़्तार बरकरार रही तो यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने से पहले ही ये 400 करोड़ रुपये का ग्लोबल आंकड़ा पार कर सकती है.

‘बॉर्डर 2’ के बारे में
बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिवजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के अलावा मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा ने भी अहम रोल प्ले किया है. कल्ट क्लासिक बॉर्डर (1997) का स्टैंडअलोन सीक्वल, बॉर्डर 2, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की ज़बरदस्त पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें फैंस के पसंदीदा सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के रूप में कमबैक किया है. यह मल्टी-फ्रंट वॉर ड्रामा युद्ध के मुख्य पलों को दिखाता है, जिसमें बसंतर की लड़ाई और ऑपरेशन चंगेज़ खान शामिल हैं, जो भारतीय सैनिकों की हिम्मत, बलिदान और रणनीति को दिखाता है.

from ‘Dhurandhar’ के बाद Akshay Khanna का नया Avatar, Netflix की ‘Ikka’ में दिखेगा दमदार लीगल ड्रामा https://ift.tt/0OLUAix

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post