Vadh 2 Lifetime Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की 'वध 2', जानें- कितना हुआ मेकर्स को नुकसान

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की लीड रोल वाली फिल्म 'वध 2' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फीकी साबित हुई.  कम चर्चा के साथ  रिलीज़ हुई इस फिल्म ने काफी धीमी शुरुआत की थी और उसके बाद ये कोई रफ़्तार नहीं बढ़ा पाई. नतीजतन, सीक्वल फैक्टर होने के बावजूद, इसने खराब कमाई की, हालांकि पहले पार्ट के मुकाबले इसका कलेक्शन ज्यादा रहा है. चलिए यहां 'वध 2' की लाइफटाइम कमाई के बारे में जानते हैं साथ ही ये भी जानेंगे कि इस फिल्म से मेकर्स को कितना घाटा उठना पड़ा है.

'वध 2' की कितनी रही लाइफटाइम कमाई
हिंदी क्राइम थ्रिलर 'वध 2' 6 फरवरी को थिएटर में रिलीज़ हुई थी. इसे क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले, जबकि इसकी प्रीक्वल 'वध' की सबने तारीफ की थी. टिकट खरीदने वाले दर्शकों के बीच भी, इसका ज्यादा क्रेज नहीं दिखा जिससे टिकट विंडो पर इसकी अर्जेंसी कम हो गई ये फिल्म जरूरी कंटेंट नहीं दे पाई और इसी के चलते इसे सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिले.

वध 2 ने सिर्फ 50 लाख से ओपनिंग की थी और अपने लाइफटाइम रन में, फिल्म ने अपने ओपनिंग-डे कलेक्शन को 7 गुना से थोड़ा ज़्यादा बढ़ा दिया. फाइनल कलेक्शन अपडेट के अनुसार, फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.83 करोड़ नेट कमाए. यह 4.51 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के बराबर है. वहीं पार्ट वन के 60 लाख की तुलना में, सीक्वल ने 538.33% ज़्यादा कमाई की, लेकिन इसका कोई फ़ायदा नहीं हुआ.

वध 2 से कितना हुआ मेकर्स को नुकसान
बता दें कि वध 2 को  10 करोड़ के बजट में बनाया गया था. वहीं ये फिल्म लागत के मुकाबले, महज 3.83 करोड़ नेट ही कमाई पाई. यानी इस फिल्म ने बजट का सिर्फ़ 38.3% ही वसूला. इसी के साथ इस फिल्म की वजह से मेकर्स को 6.17 करोड़ या 61.7% का घाटा उठाना पड़ा है. ये फिल्म  इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है.

वध 2 के बारे में
वध सीक्वल को जसपाल सिंह संधू ने डायरेक्ट किया है और लव रंजन और अंकुर गर्ग ने लव फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. इसे इंडिया में पेन मरुधर ने डिस्ट्रीब्यूट किया है. फिल्म अप्रैल में नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी.

from प्रभास की 'स्पिरिट' से सामने आया विवेक ओबेरॉय का रौबदार लुक, फैंस के बीच मची हलचल https://ift.tt/AaH9oXY

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post