बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के मुंबई स्थित घर 'मन्नत' के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है, जिसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपये बताई जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किंग खान का दुबई में भी एक शानदार घर है, जिसे 'जन्नत' कहा जाता है. यह लग्जरी विला बेहद खूबसूरत और किसी सपनों के घर से कम नहीं माना जाता. आइए आपको इस घर की इनसाइड फोटोज दिखाते हैं.

शाहरुख खान के दुबई वाले घर की इनसाइड तस्वीरें
बता दें कि साल 2007 में यह आलीशान प्रॉपर्टी शाहरुख खान के नाम हुई थी. उनका यह शानदार विला दुबई के मशहूर पाम जुमेराह द्वीप पर स्थित है, जो अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है. करोड़ों रुपये की इस प्रॉपर्टी से समुद्र का बेहद शानदार नजारा देखने को मिलता है. खास बात यह है कि इस घर का इंटीरियर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है, जिन्होंने इसे बेहद स्टाइलिश और लग्जरी अंदाज में सजाया है.

शाहरुख ने अपने इस बंगले को मन्नत से मिलता जुलता नाम ही दिया है. मुंबई में घर होना शाहरुख की मन्नत थी ऐसे में उन्होंने उस घर का नाम मन्नत रखा. दुबाई वाला घर बेहद खूबसूरत है जो किसी जन्नत से कम नहीं. ये शाहरुख खान का सिंपल सोबर लिविंग रूम है, जहां से खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं.

दुबई हाउजिंग के मुताबिक ये प्रॉपर्टी 14,000 sq फीट प्लॉट में फैली है. जिसें 6 बेडरूम, 2 रिमोट कंट्रोल गैरेज, प्राइवेट पूल और बीच व्यू है, जो इसे खास बनाते हैं. शाहरुख खान अक्सर अपनी फैमिली के साथ यहां आते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख के इस बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपये है. शाहरुख खान ने अपने तीनों बच्चों के इंट्रस्ट के हिसाब से इस घर में उनके कमरे सेट करवाए हैं. गौरी ने एक इंटरव्यू में बताया था- आर्यन के कमरे में बहुत बड़ा टीवी है क्योंकि उन्हें वीडियो गेम्स खेलने बहुत पसंद हैं. सुहाना के लिए स्वीमिंग पूल है वहीं अबराम को बीच में रहना बहुत अच्छा लगता है.

from 100 करोड़ के ‘जन्नत’ में क्वॉलिटी टाइम बिताते हैं शाहरुख खान, देखें दुबई वाले घर की Inside तस्वीरें https://ift.tt/Zqk0PWH
from 100 करोड़ के ‘जन्नत’ में क्वॉलिटी टाइम बिताते हैं शाहरुख खान, देखें दुबई वाले घर की Inside तस्वीरें https://ift.tt/Zqk0PWH
Tags
Bollywood gupsub