Toxic Run Time: क्या 'धुरंधर 2' जितनी लंबी होगी 'टॉक्सिक', जानें- यश की फिल्म का कितना है रन टाइम?

सिनेमा लवर्स को 19 मार्च का बेसब्री से इंतजार है. दरअसल इस दिन दो बड़ी और मच अवेटेड फिल्मों ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ का महाक्लैश होने वाला है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस मुकाबला पहले से ही ड्रामैटिक लग रहा है और अब रनटाइम की बहस भी इसमें शामिल हो गई है. दरअसल कुछ लोग अनुमान लगा रहे है कि यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का रन टाइम  ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जितना होगा. तो क्या ‘टॉक्सिक’ भी चार घंटे के करीब लंबी फिल्म होगी? चलिए यहां जानते हैं ‘टॉक्सिक’ का रनटाइम कितना होगा

कितनी लंबी फिल्म होगी यश की ‘टॉक्सिक’?
बता दें कि बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यश की ‘टॉक्सिक’ का रनटाइम लगभग 3 घंटे 20 मिनट होगा. हालांकि फाइनल कट ऑफिशियली लॉक नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक यह धुरंधर 2 से थोड़ी छोटी है, जिसका रनटाइम लगभग 3 घंटे 40 मिनट बताया जा रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, “टॉक्सिक की फ़ाइनल लेंथ अभी तय नहीं हुई है, लेकिन यह लगभग 200 मिनट, यानी 3 घंटे और 20 मिनट की है. मेकर्स को लगता है कि फ़िल्म में काफ़ी एंटरटेनमेंट और मास-अपीलिंग मोमेंट्स हैं और ऑडियंस बोर या रेस्टलेस नहीं होगी.”

लंबे रन टाइम वाली फिल्मों के लिए बदला लोगों का नजरिया
रिपोर्ट के मुताबिक सोर्स ने आगे ये बताया कि पिछले कुल सालों में लंबी फिल्मों को लेकर दर्शकों का नज़रिया बदला है. रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से कहा गया है, “साथ ही, पहले, लंबी फिल्म होने से नेगेटिव सोच बनती थी. लेकिन एनिमल (2023) के साथ यह सब बदल गया. यह 3 घंटे 21 मिनट लंबी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सक्सेस हासिल की थी. हाल के दिनों में, बॉर्डर 2 (2026) 3 घंटे 19 मिनट के रनटाइम के साथ रिलीज़ हुई थी, वहीं धुरंधर (2026) का पहला पार्ट 3 घंटे 34 मिनट लंबा था. ये सभी लंबे रन टाइम वाली फिल्में बहुत बड़ी हिट रहीं और यह देखना बाकी है कि टॉक्सिक भी इसी तरह चलती है या नहीं.”

कब आएगा ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर
गीतू मोहनदास द्वारा डायरेक्टेड, टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की कहानी की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन अभी तक जारी किए गए टीजर में यश को एक डार्क और इंटेंस अवतार में दिखाया गया है, जिससे दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है. इस बीच मेकर्स ने कंफर्म कर दिया है कि फिल्म का ट्रेलर 8 मार्च को बेंगलुरु में लॉन्च होगा. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो यश के अलावा टॉक्सिक में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया सहित कलई स्टार्स अहम किरदार में नजर आएंगे..

from 'पैनिक वाली खबरें न फैलाए', दुबई में रह रहे विवेक ओबेरॉय, UAE के लोगों से की ये अपील https://ift.tt/J2O0Dqn

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post