संजीव कुमार की अधूरी लव स्टोरी, हेमा मालिनी से करने वाले थे शादी, फिर एक और टूट गया रिश्ता

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं. धर्मेंद्र संग उनकी लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कहानियों में से एक रही हैं. हालांकि, धर्मेंद्र से पहले हेमा मालिनी किसी और एक्टर से शादी करना चाहती थीं. लेकिन एक्टर की एक शर्त की वजह से उनका रिश्ता टूट गया और वो हमेशा के लिए अलग हो गए.

हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे संजीव

कई रिपोर्ट्स और बायोग्राफर हनीफ जावेरी के अनुसार, 'सीता और गीता' फिल्म के समय हेमा मालिनी और एक्टर संजीव कुमार एक दूसरे के करीब आए थे. दोनों ही एक दूसरे को बहुत पसंद करते थे और इस रिश्ते को लेकर सीरियस थे. यहां तक कि संजीव कुमार उनसे शादी भी करना चाहते थे. 'शोले' के समय भी संजीव उनसे शादी की उम्मीद लगाए बैठे थे और उनके परिवार से भी बात कर चुके थे.

शादी से पहले रखी ये शर्त

हालांकि, संजीव चाहते थे कि हेमा मालिनी शादी के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ दें और घर संभालें. लेकिन उस वक्त हेमा मालिनी इंडस्ट्री में अपने करियर के शिखर पर थीं और वो एक्टिंग नहीं छोड़ना चाहती थीं. उन्हें ये शर्त मंजूर नहीं थीं, जिस वजह से उनका रिश्ता टूट गया. शादी टूटने के बाद दोनों के प्रोफेशनल लाइफ पर बहुत असर पड़ा और संजीव कुमार बहुत टूट गए थे. फिल्मों में भी उन्होंने हेमा मालिनी संग शूट करने में दूरी बना ली.

ये भी पढ़ें: Don 3 विवाद में आया भयंकर मोड़, रणवीर सिंह के खिलाफ FWICE पहुंचे फरहान अख्तर, 25 मई को होगा फैसला

हेमा मालिनी ने संजीव को बताया 'मेल चॉविनिस्टिक'

एक पुराने इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने संजीव कुमार के बारे में बात की और उन्हें 'मेल चॉविनिस्टिक' बताया, जिसका मतलब है पुरुष प्रधान वाली सोच. संजीव से रिश्ता टूटने के कुछ समय बाद 1980 में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी की थीं, जो काफी चर्चा में रहीं. उस वक्त धर्मेंद्र पहले से प्रकाश कौर के साथ शादीशुदा थे और उनके 4 बच्चे थे. शादी के बाद धर्मेंद्र ने भी संजीव के साथ एक ही फ्रेम में काम करने से मना कर दिया था.

47 साल में संजीव का हुआ निधन

शादी टूटने के बाद संजीव ने कभी शादी नहीं की थी और अकेले रहे. साल 1985 में सिर्फ 47 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया था, जो इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति थी. अपने करियर में संजीव ने कई यादगार फिल्मों में काम किया था और उन्हें आज भी याद किया जाता हैं. दूसरी तरह हेमा मालिनी और धर्मेंद्र भी बॉलीवुड के पसंदीदा जोड़ियों में से एक थे. हालांकि नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में धर्मेंद ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

ये भी पढ़ें: 'कुछ भूल चूक होगी हो तो माफ कर दीजिएगा', ऐसा क्यों बोल रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी, देखें वीडियो

from संजीव कुमार की अधूरी लव स्टोरी, हेमा मालिनी से करने वाले थे शादी, फिर एक और टूट गया रिश्ता https://ift.tt/s8wJXpL

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post