'मिर्जापुर: द मूवी' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सीरीज 'मिर्जापुर' को लोंगो ने खूब पसंद किया था. इसी बीच हाल ही में विक्रांत मैसी ने वेब सीरीज 'मिर्जापुर' को लेकर दिल की बात कही. उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी इस बात का अफसोस है कि शो में उनके किरदार 'बबलू पंडित' को पहले ही सीजन में मार दिया गया. वहीं, हाल ही में रिलीज हुए 'मिर्जापुर: द मूवी' के टीजर से भी साफ हो गया कि फिल्म में उनकी जगह अब जितेंद्र कुमार नजर आएंगे.

विक्रांत मैसी को हो रहा अफसोस
हाल ही में एफएलओ बैंगलोर ऑफिशियल को दिए इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने 'मिर्जापुर' के दिनों को याद किया. विक्रांत कहा, 'काश उन्होंने मुझे मारा न होता. बबलू पंडित की कहानी थोड़ी और आगे बढ़नी चाहिए थी.' विक्रांत ने बताया कि जब उन्होंने इस शो की शुरुआत की थी, तब उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनका किरदार इतना बड़ा और गहरा असर छोड़ेगा. उन्होंने बताया कि शो में कुछ फीमेल मेंबर्स भी थीं, लेकिन कास्ट और क्रू का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा मेल का था.

ये भी पढ़ेंः तलाक की खबरों पर ट्रोल हुए गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला, बोले- एक साल से अलग हैं तो बिग बॉस में क्या ड्रामा था

विक्रांत ने बताया कि जिस दिन शो आया, वो लखनऊ में अपनी फिल्म 'रामप्रसाद की तेरहवीं' की शूटिंग कर रहे थे. उन्होंने कहा, 'मैं सुबह 6:30 बजे सेट पर पहुंच गया था. लेकिन शाम होते-होते लोकेशन के बाहर भारी शोर सुनाई देने लगा. डायरेक्टर और टीम को शूटिंग करने में दिक्कत आ रही थी क्योंकि बाहर 200 से 300 लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी. हर तरफ खबर फैल गई थी कि बबलू भैया यहां आए हुए हैं.' विक्रांत ने आगे बताया कि 17-18 घंटों के भीतर लोगों का ये पागलपन देखकर वो हैरान रह गए थे. लोग उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे थे और सेल्फी मांग रहे थे.

बता दें, 'मिर्जापुर' में विक्रांत मैसी ने अली फजल के ऑनस्क्रीन भाई 'बबलू पंडित' का किरदार निभाया था. साल 2018 में रिलीज हुई 'मिर्जापुर' को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली और अब तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं.

'मिर्जापुर: द मूवी' के बारे में
वहीं, 'मिर्जापुर' अब उन चुनिंदा भारतीय वेब सीरीज में शामिल हो गई है, जिसे बड़े पर्दे पर फिल्म के रूप में लाया जा रहा है. 'मिर्जापुर: द मूवी' की कहानी साल 2018 की टाइमलाइन पर बेस्ड है, इसलिए इसमें कई ऐसे पॉपुलर किरदारों की वापसी होगी, जिनकी वेब सीरीज में मौत हो चुकी थी. फिल्म में श्रिया पिलगांवकर एक बार फिर स्वीटी गुप्ता के किरदार में नजर आएंगी, जबकि दिव्येंदु भी मुन्ना भैया बनकर वापसी कर रहे हैं.

हालांकि, 'मिर्जापुर: द मूवी' में बबलू पंडित के किरदार में विक्रांत मैसी नहीं, बल्कि 'पंचायत' फेम जितेंद्र कुमार नजर आएंगे. फिल्म के हाल ही में रिलीज हुए टीजर में उनकी पहली झलक भी देखने को मिल चुकी है.

ये भी पढ़ेंः ऐश्वर्या राय का फैमिली वेकेशन, पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या संग एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

कब होगी रिलीज?
'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने फिल्म का निर्माण किया है. यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

from 'मिर्जापुर' द मूवी से बाहर हुए विक्रांत मैसी, कर रहे अफसोस, बोले- काश मुझे नहीं मारा होता https://ift.tt/nJwDY6U
from 'मिर्जापुर' द मूवी से बाहर हुए विक्रांत मैसी, कर रहे अफसोस, बोले- काश मुझे नहीं मारा होता https://ift.tt/nJwDY6U
Tags
Bollywood gupsub