सनी देओल, दीया मिर्जा और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'इक्का' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. 29 जून को फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया गया. दोनों पहली बार एक साथ इस तरह स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं, दीया मिर्जा भी इस फिल्म में हैं तो उन्होंने अक्षय के साथ शूटिंग का एक्सपीरियंस शेयर किया है. वो एक सीन में कांप उठी थीं. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

दरअसल, फिल्म 'इक्का' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में रखा गया था, जिसमें दीया मिर्जा और सनी देओल के साथ फिल्म की टीम पहुंची थी. इस दौरान दोनों स्टार्स से काफी सवाल जवाब हुए. इसी बीच दीया ने फिल्म में काम करने का एक्सपीरियंस साझा किया और अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन का अनुभव साझा किया.

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते ओटीटी पर होगा साउथ की 5 फिल्मों-सीरीज का धमाका, एक्शन-हॉरर का मिलेगा फुल डोज

अक्षय को थप्पड़ मारने में कांप उठी थीं दीया मिर्जा

दीया मिर्जा बताती हैं, 'पहली बात बता दूं कि मुझे अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. मैं काफी डर गई थी. क्योंकि काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. मैं कापने लगी थी. हाय रे ये तो ट्रेलर में डाल दिया है मुझे बहुत मुश्किल होने वाली है. मेरा उनका साथ ये पहला ही सीन शूट करवाया गया था.'

दीया मिर्जा आगे बताती हैं, 'मेरे इस फिल्म में दिलचस्प बात ये रही कि मैंने फिल्म के लिए पहले दिन ही अक्षय खन्ना के साथ शूट किया. वो एक पावर हाउस परफॉर्मर हैं. मैं उनकी एक्टिंग से काफी प्रभावित थी. ये काफी मुश्किल सीन था और ये बस हो गया. कई बार ऐसा होता है ना कि क्या मजा आया यार? ये क्रिकेट खेलने जैसा था.'

यह भी पढ़ें: Carry On Jatta 4 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, महज 3 दिनों में बजट का 85% निकाल लिया

क्या है 'इक्का' में दीया मिर्जा और अक्षय खन्ना का रोल?

बहरहाल, अगर फिल्म 'इक्का' में अक्षय खन्ना और दीया मिर्जा के किरदार के कनेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म में दोनों ने पति पत्नी का रोल प्ले किया है. दीया इसमें पत्नी के साथ ही एक बेटी की मां भी होती हैं. वहीं, अक्षय ने एक रईस बिजनेसमैन का रोल प्ले किया है. सनी देओल फिल्म में फेमस वकील के रोल में होते हैं, जो उनका केस लड़ते हैं लेकिन बाद में काफी कुछ बदलता है और ट्विस्ट टर्न्स के साथ ही काफी कुछ देखने के लिए मिलता है.

कब रिलीज होगी 'इक्का'?

बहरहाल, अगर फिल्म 'इक्का' की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर डायरेक्ट रिलीज किया जाएगा. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकेंगे. ये 10 जुलाई, 2026 को ओटीटी पर दस्तक देगी. फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है.

from Ikka Trailer Launch: सनी देओल ने की 'धुरंधर' की सक्सेस की तारीफ, बोले- अक्षय खन्ना डिजर्व करते हैं https://ift.tt/StYapTr
from Ikka Trailer Launch: सनी देओल ने की 'धुरंधर' की सक्सेस की तारीफ, बोले- अक्षय खन्ना डिजर्व करते हैं https://ift.tt/StYapTr
Tags
Bollywood gupsub