June 2026 Box Office: 'कॉकटेल 2' से लेकर 'वेलकम टू द जंगल' तक, जून में आगे भी मचेगी धूम, बॉक्स ऑफिस पर होगा महासंग्राम

June 2026 Box Office: अगर आप सिनेमा लवर्स है तो जून का महीना आपको बिल्कुल भी खाली नहीं बैठने देगा. इन दिनों सिनेमाघरों में राम चरण की 'पेद्दी', वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' है. जबकि इसके आगे पूरे जून महीने में और भी कई फिल्में दस्तक देने के लिए तैयार हैं. अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' से लेकर शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' तक कई फिल्में जून में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती हुई नजर आएंगी.

12 जून को आएगी ये फिल्में

12 जून को मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. इसका डायरेक्शन चिन्मय डी. मंडलेकर ने किया है. जबकि इसके प्रोड्यसूर हैं अमृतलाल शाह. 12 जून को ही कंगना रनौत अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' भी ला रही है. इसके जरिए वो बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाली हैं. ये फिल्म मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के दौरान घटी सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है. फिल्म में कंगना नर्स का किरदार निभा रही हैं.

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी

12 जून को मनोज और कंगना की फिल्मों के अलावा मशहूर एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ भी 'मैं वापस आऊंगा' से सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. ये फिल्म भारत के बंटवारे पर बेस्ड है. इसका डायरेक्शन मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली ने किया है.

अक्षय-शाहिद की फिल्में भी हैं कतार में

12 जून के बाद अगले हफ्ते यानी 19 जून को अभिनेता शाहिद कपूर अपनी फिल्म ला रहे हैं. पिछली बार 'ओ रोमियो' में नजर आए शाहिद कपूर अब 'कॉकटेल 2' में दिखाई देंगे. ये फिल्म साल 2012 में आई हिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है. लव ट्रायंगल पर बेस्ड इस फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें: 100 करोड़ के पार पहुंची 'पेद्दी', 'बंदर' को 2 करोड़ भी नसीब नहीं, 'है जवानी तो इश्क होना है' का हाल भी जानिए

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार 'भूत बंगला' के बाद फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे. ये फिल्म 26 जून को थिएटर्स में दस्तक देगी. इसमें अक्षय के साथ रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, तुषार कपूर, दिशा पाटनी, संजय दत्त, अरशद वारसी और राजपाल यादव सहित कई सितारे नजर आएंगे.

ये फिल्में भी होंगी रिलीज

इन फिल्मों के अलावा जून में ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स, डिस्क्लोजर डे, टॉय स्टोरी 5 और सुपरगर्ल जैसी हॉलीवुड की फिल्में भी आ रही हैं. एक के बाद एक कई बड़ी फिल्मों की रिलीज के चलते कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है.

from June 2026 Box Office: 'कॉकटेल 2' से लेकर 'वेलकम टू द जंगल' तक, जून में आगे भी मचेगी धूम, बॉक्स ऑफिस पर होगा महासंग्राम https://ift.tt/coH4Kyp

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post