'क्या मैं इसके काबिल हूं?' श्री राम का रोल ऑफर हुआ तो रणबीर कपूर डर गए थे, नितेश तिवारी की Ramayana के अनसुने किस्से

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और कन्नड़ स्टार यश बड़े पर्दे पर पूरी तरह से छा जाने के लिए तैयार हैं. दोनों स्टार्स की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' इस साल दिवाली पर रिलीज की जाएगी. फिलहाल फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार है और इसी बीच रामायण की टीम गुरुवार को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में 'रामायण' के लिए एक पैनल में शामिल हुई.

इस इवेंट में रणबीर कपूर ने रामायण में भगवान राम के अपने किरदार और इसका ऑफर मिलने को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि रामायण का ऑफर मिलने के बाद वो काफी डरे हुए और काफी शक में थे. वहीं दूसरी ओर यश ने रणबीर कपूर की तारीफ की.

रणबीर बोले- ‘बहुत ज़्यादा डर और शक था’

इस इवेंट में रणबीर कपूर और यश के साथ रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने भी शिरकत की. इस दौरान रणबीर से सवाल किया गया था कि भगवान राम जैसे आइकॉनिक किरदार को स्क्रीन पर उतारने को लेकर वो क्या सोचते हैं?

ये भी पढ़ें: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स

इस पर रणबीर ने कहा, 'जब मुझे ये फिल्म ऑफर हुई थी तो मेरे मन में इसे लेकर काफी ज्यादा शक और डर था. मैं सोच रहा था कि क्या मैं इसके लायक हूं? मैं इसे कर पाऊंगा या नहीं? लेकिन, शक जल्द ही शुक्रगुज़ारी में बदल गया. मैं मानता हूं कि ये जिंदगी में मिलने वाला बड़ा मौका था. ये एक आशीर्वाद और नैतिक जिम्मेदारी थी.'

रामायण हमारे जहन में बसी हुई है

भगवान राम को हिम्मत, दया, माफ़ी और सच्चाई का प्रतीक बताते हुए रणबीर कपूर ने आगे कहा, 'भगवान राम 4 हजार से ज्यादा सालों से दुनियाभर के लोगों की अंतरात्मा के रक्षक रहे हैं. रामायण हम सभी के जहन में बसी हुई है. भगवान राम को रिप्रेजेंट करना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात है.'

यश ने की रणबीर कपूर की तारीफ

वहीं यश ने रामायण में रणबीर द्वारा निभाए जा रहे भगवान श्री राम के किरदार को लेकर कहा, 'दुनिया का कोई भी व्यक्ति ये नहीं कह सकता है कि उसमें भगवान राम का किरदार निभाने की काबिलियत है. जो कुछ रणबीर ने कहा, वो सब कुछ बयां कर देता है. भगवान राम का किरदार बिल्कुल आसान नहीं है. रणबीर एक शानदार एक्टर है और उन्होंने इसके लिए जिस तरीके से मेनहत की है, उसके लिए उनका काफी सम्मान है.'

दिल्ली में हुआ था भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट

18 जुलाई को दिल्ली में 'भारत मंडपम' में रामायण का भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ था. इस इवेंट में रणबीर कपूर, यश, सनी देओल, साई पल्लवी, विवेक ओबेरॉय जैसे सेलेब्स के अलावा साधु-संतों ने भी शिरकत की थी.

ये भी पढ़ें: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी

'रामायण' की शानदार कास्ट

रणबीर कपूर:-      भगवान श्री राम
यश:-                    रावण
साई पल्लवी:-        माता सीता
सनी देओल:-          हनुमान जी
रवि दुबे:-                लक्ष्मण
काजल अग्रवाल:-     मंदोदरी
अरुण गोविल:-        दशरथ
इंदिरा कृष्णन:-        कौशल्या
लारा दत्ता:-            कैकेयी
रकुल प्रीत सिंह:-      शूर्पणखा
शीबा चड्ढा:-            मंथरा
विवेक ओबेरॉय:-    विद्युतजिव्ह

भारत की सबसे महंगी फिल्म साबित होगी 'रामायण'

बता दें कि रामायण को नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी दो पार्ट में बना रहे हैं. नमित ने हाल ही में खुलासा किया है कि इसके दोनों पार्ट का कुल बजट 4 हजार करोड़ रुपये है. ये अब तक के भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म साबित होने जा रही है.

नमित मल्होत्रा ने क्यों लिया 'रामायण' बनाने का फैसला?

50 वर्षीय नमित मल्होत्रा ने जीबीएस ईटी नाउ कॉन्क्लेव में रामायण बनाने की खास और दिलचस्प वजह का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि उन्होंने हॉलीवुड में करीब दो दशक बिताए, इस दौरान उन्होंने देखा और महसूस किया कि वहां हमारी इंडस्ट्री, संस्कृति और इतिहास को इतना महत्व नहीं दिया जाता है.

उस वक्त नमित ये सोचकर चिढ़ते थे कि हमें उभरते हुए देश के रूप में देखा जाता है. इस बात ने मुझे काफी परेशान किया. इसके बाद नमित ने कुछ ऐसा पेश करने का फैसला लिया जो बताए कि हम आखिर कौन हैं, हमारी संस्कृति और इतिहास क्या है? इसके बाद प्रोड्यूसर ने रामायण बनाने का फैसला लिया था वो भी बेहद भव्यता के साथ.

रामायण के डायेक्टर नितेश तिवारी के बारे में जानिए

53 साल के नितेश तिवारी ने रामायण के निर्देशन की बागडोर संभाली है. गौरतलब है कि नितेश तिवारी भारतीय सिनेमा को 'दंगल' जैसी फिल्म दे चुके हैं, जो भारत की सबसे कमाऊ फिल्म है. इसके अलावा उन्होंने 'चिल्लर पार्टी, 'भूतनाथ रिटर्न्स', 'छिछोरे' और 'बवाल' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है.

कब रिलीज होगी 'रामायण'?

रामायण को मेकर्स दुनियाभर में एक साथ उतारने की तैयारी कर रहे हैं. इसके गीत लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास ने लिखे हैं. जबकि इस बिग बजट फिल्म में संगीत ए आर रहमान और हंस जिमर ने दिया है. प्राइम फोकस स्टूडियो और DNEG मिलकर रामायण बना रहे हैं. दो पार्ट में बन रही रामायण का पहला पार्ट साल 2026 की दिवाली पर और दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगा.

from 'क्या मैं इसके काबिल हूं?' श्री राम का रोल ऑफर हुआ तो रणबीर कपूर डर गए थे, नितेश तिवारी की Ramayana के अनसुने किस्से https://ift.tt/FUtNE7r

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post