कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का पुराना विवाद एक बार फिर गरमा गया है. सोशल मीडिया पर चल रहे 'वी नीड टू अपोलोजाइज टू ऋतिक रोशन' (हमें ऋतिक से माफी मांगनी चाहिए) ट्रेंड पर ऋतिक की प्रतिक्रिया के बाद अब बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उन पर तीखा हमला बोला है. इस बार कंगना ने ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का भी जिक्र किया है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

अब जब आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं...
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'डियर ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपको सबा आजाद के रूप में अपना परफेक्ट पार्टनर मिल गया है. आप दोनों साथ में अच्छे लगते हैं. अब जब आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं, तो आपको इस तरह किसी महिला को छेड़ना या तंग करना शोभा नहीं देता. इसके बजाय आपको उन लोगों को रोकना चाहिए जो आपके नाम पर मुझे बुलिंग का शिकार बना रहे हैं.'

उन्होंने आगे लिखा, 'आग में घी डालना बंद करें और अपनी पार्टनर को शर्मिंदा न करें. उम्मीद है कि आप समझदारी से काम लेंगे और इस तरह की गैर-जरूरी टिप्पणियां करना बंद करेंगे.'

ऋतिक रोशन ने क्या कहा था?
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फ्रेडी बर्डी ने इंस्टाग्राम एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए.

इस पोस्ट पर ऋतिक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरे दोस्त, सिर्फ इसलिए किसी एक का साथ देना क्योंकि अब आपको दूसरा पसंद नहीं है, हमारे समाज की बड़ी समस्या का हिस्सा है. मैं उस वक्त का इंतजार करूंगा जब इस पूरे मामले पर सही संदर्भ और तथ्यों के आधार पर बात होगी. वही सही और होगा, लेकिन अब इन बातों की परवाह करता ही कौन है?' ऋतिक के इसी कमेंट के जवाब में कंगना का ये बयान आया है.

क्यों ट्रेंड हो रहा 'वी नीड टू अपोलोजाइज टू ऋतिक रोशन'?
सोशल मीडिया पर 'वी नीड टू अपोलोजाइज टू ऋतिक रोशन' ट्रेंड उस वक्त शुरू हुआ, जब कंगना रनौत और सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास के बीच बयानबाजी के दौरान सौरव ने मजाक में कहा कि उनके दोस्त उन्हें 'यंग ऋतिक रोशन' कहते हैं. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स को साल 2016 का कंगना-ऋतिक विवाद याद आ गया और कई लोगों ने पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि उस समय ऋतिक का पक्ष सही था. इसी के चलते 'वी नीड टू अपोलोजाइज टू ऋतिक रोशन' ट्रेंड वायरल हो गया.

क्या है ऋतिक-कंगना विवाद?
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच विवाद साल 2016 में शुरू हुआ था. कंगना ने एक इंटरव्यू में ऋतिक को अपना "सिली एक्स" कहा था, जिसके बाद ऋतिक ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा और कहा कि दोनों के बीच कभी कोई रिश्ता नहीं था.

इसके बाद दोनों के बीच कथित ईमेल्स को लेकर भी विवाद हुआ. ऋतिक का कहना था कि उनके नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर कंगना को ईमेल भेजे गए थे, जबकि कंगना ने दावा किया कि वो ईमेल आईडी खुद ऋतिक ने उन्हें दी थी और दोनों उसी के जरिए बात करते थे. ये मामला लंबे समय तक चर्चा में बना रहा.

सबा आजाद को डेट कर रहे ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन इन दिनों एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं. दोनों अक्सर इवेंट्स, पार्टियों और वेकेशन पर साथ नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और पोस्ट शेयर करते रहते हैं. इससे पहले ऋतिक की शादी इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान से हुई थी. दोनों ने साल 2000 में शादी की थी और उनके दो बेटे हैं. साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया, लेकिन आज भी वो अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट

इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगना रनौत
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आई थीं. इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी. अब कंगना अपनी आने वाली फिल्मों पर फोकस कर रही हैं. वो जल्द ही आर. माधवन के साथ फिल्म 'सर्कल' में नजर आएंगी. इसके अलावा उनके पास 'क्वीन 2' भी है, जो साल 2013 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' का सीक्वल है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है और दर्शक एक बार फिर कंगना को उनके चर्चित किरदार में देखने का इंतजार कर रहे हैं.

'जेलर 2' में नजर आएंगे ऋतिक रोशन
वहीं, ऋतिक रोशन पिछली बार फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए थे, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिखे. इसके अलावा उन्होंने आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' में कैमिया किया था. अब ऋतिक जल्द ही 'जेलर 2' में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनका कैमियो है. फिल्म के हीरो रजनीकांत हैं. ये फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: 162 करोड़ के पार 'जन नायकन', तोड़ा 'करुप्पू' समेत इन फिल्मों का रिकॉर्ड

from करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत https://ift.tt/yeXDjB8
from करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत https://ift.tt/yeXDjB8
Tags
Bollywood gupsub