ओटीटी पर इस हफ्ते टीवी शोज की धूम रही. 'बिग बॉस 20' से लेकर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' तक ओटीटी पर छाया रहा. ऑरमैक्स इंडिया ने ओटीटी पर देखे जाने वाले टॉप 10 शोज की लिस्ट शेयर कर दी है. ये लिस्ट 31 अगस्त से 6 सितंबर तक की है.

'इंडिया गॉट लेटेंट'

इस लिस्ट में नंबर वन पर 'इंडिया गॉट लेटेंट' है. इस शो को आप यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. शो को 7.8 मिलियन व्यूज मिले. शो को समय रैना ने बनाया है. वो शो में जज भी हैं. हाल ही में शो में अश्नीर ग्रोवर और राखी सावंत भी पहुंचे. शो में कंटेस्टेंट्स परफॉर्म करते हैं और फिर जजेस उन्हें नंबर देते हैं. वहीं कंटेस्टेंट्स भी खुद को नंबर देते हैं. ऐसे में जजेस और कंटेस्टेंट्स के नंबर अगर मैच होते हैं वो कंटेस्टेंट्स जीत जाता है.

'बिग बॉस 20'

दूसरे नंबर पर 'बिग बॉस 20' है. शो हाल ही में शुरू हुआ है. शो को आप जियो हॉटस्टार में देख सकते हैं. सलमान खान शो के होस्ट हैं. इस बार शो में माही विज, आम्रपाली दुबे जैसे स्टार्स दिखे. शो को 6.4 मिलियन व्यूज मिले.

ये भी पढ़ें- 'हनुमान अंश' का ऐतिहासिक 5वां सोमवार, 'धुरंधर' से 85 % ज्यादा की कमाई

'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15'

तीसरे नंबर पर 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' है. शो को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. शो को 5.5 मिलियन व्यूज मिले. शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं. इस बार रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, गौरव चोपड़ा, फरहाना भट्ट जैसे स्टार्स दिख रहे हैं.

'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18'

चौथे नंबर पर 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' है. शो को 5.1 मिलियन व्यूज मिले. शो को सोनी लिव पर देखा जा सकता है.

'द ट्रेटर्स सीजन 2'

पांचवें नंबर 'द ट्रेटर्स सीजन 2' रहा. द ट्रेटर्स 2 खत्म हो गया है. शो का ग्रैंड फिनाले चर्चा में रहा. शो को 4.5 मिलियन व्यूज मिले. क्रिस्टल डीसूजा और रिदा थराना विनर रहे.

ये भी पढ़ें- 'मिर्जापुर: द मूवी' ने पहले मंगलवार को की बंपर कमाई, 'कॉकटेल 2' समेत इन फिल्मों को पछाड़ा

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'

छठे नबंर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है. इस शो को आप सोनी लिव और सोनी सब के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. शो को 4.2 मिलियन व्यूज मिले. ये शो सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहा है. शो को 18 साल हो गए हैं. इन दिनों शो में चोरी का केस चल रहा है. शो को असित मोदी ने बनाया है.

'ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2'

सातवें नंबर पर 'ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2' है. इस शो को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. शो को 3.5 मिलियन व्यूज मिले.

'धमाल 4'

आठवें नंबर पर 'धमाल 4' है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. फिल्म को 3.4 मिलियन व्यूज मिले. इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, संजीदा शेख, अंजलि आनंद जैसे स्टार्स नजर आए.

'अल्फा'

नौवें नंबर पर 'अल्फा' है. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म को 3.1 मिलियन व्यूज मिले हैं. फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल, अनिल कपूर जैसे स्टार्स दिखे.

'आई नोबडी'

दसवें नंबर पर 'आई नोबडी' है. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म को 2.8 मिलियन व्यूज मिले.

from ओटीटी पर इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखे गए शोज में 'बिग बॉस 20' का धमाल, देखें टॉप 10 की लिस्ट https://ift.tt/81RWIpX
from ओटीटी पर इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखे गए शोज में 'बिग बॉस 20' का धमाल, देखें टॉप 10 की लिस्ट https://ift.tt/81RWIpX
Tags
Bollywood gupsub