बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों तुर्की में छुट्टियां मना रही हैं. और वहां से लगातार फैन्स के साथ अपनी हॉट फोटोज शेयर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने खुद की समुंदर किनारे बैठी एक बिकिनी फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. उनको इस अवतार में देखकर उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा को काफी जलन महसूस हो रही है. और उन्होंने परिणीति की फोटो पर एक दिलचस्प कमेंट भी किया है.

परिणीति ने शेयर की बिकिनी फोटो
दरअसल परिणीति ने खुद को पहले से काफी फिट कर लिया है. उनके फैन्स उनका नया लुक देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं. फैन्स के लिए परिणीति ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक ब्लैक बिकिनी वाली बेहद ही हॉट फोटो शेयर की है.

फोटो में समुंदर किनारे बैठी काफी ज्यादा सुंदर लग रही है.फोटो को शेयर करते हुए परिणीति ने लिखा, इस फोटो से पहले मैं प्रणायम कर रही थी. ओके ये झूठ है. जहां फैन्स परिणीति की इस फोटो पर प्यार लुटा रहे थे, वहीं प्रियंका ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, मुझे बहुत जलन हो रही है. उन्होंने कमेंट में हार्ट वाली इमोजी भी बनाई. परिणीति की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

[insta]https://www.instagram.com/p/CP5pg2OrPBq/[/insta]

आखिरी बार इस फिल्म में नजर आई थी परिणीति
वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'साइना' में नजर आई थीं. जोकि बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की लाइफ पर आधारित थी. वहीं प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वो इन दिनों लॉस एंजेलिस में अपने पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं.

[insta]https://www.instagram.com/p/CNHeaFpjzmd/[/insta]

ये भी पढ़ें-

रिया चक्रवर्ती के हाथ में बड़ा प्रोजेक्ट, महाभारत से प्रेरित फिल्म में निभा सकती हैं द्रौपदी किरदार

विश्व चैंपनियन रहे विश्वानाथन आनंद से शतरंज खेलेंगे Aamir Khan, 13 जून को होगा मुकाबला

from bollywood https://ift.tt/2SmJOOB
from bollywood https://ift.tt/2SmJOOB
Tags
Bollywood gupsub