Sonu Sood News: पूरे देश में 18 ऑक्सीजन प्लांट लगवाएंगे सोनू सूद, फैन्स से किया ऑक्सीजन की समस्या को जड़ से खत्म करने का वादा

साल 2020 में पूरी दुनिया पर कोरोना महामारी कहर बनकर बरसी थी. इस महामारी ने लाखों लोगों की जान ले ली. और कई घरों के चिराग बुझा दिए. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद जरूरतमंदों की मदद के लिए मसीहा बनकर सामने आए. सोनू ने उस मुश्किल दौर में भी घर से बाहर निकले और  घर जाने के लिए परेशान मजदूरों और जरूरतमंदों लोगों की मदद की. वहीं अब कोरोना की दूसरी लहर में भी वो लगातार लोगों को अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन मुहैया करवा रहे हैं.

सोनू सूद देश में लगवाएंगे 18 ऑक्सीजन प्लांट्स
बता दें कि अब हाल ही में सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास घोषणा की है. इस घोषणा में उन्होंने बताया कि, वो बहुत जल्ग देशभर में करीब 15 से 18 ऑक्सीजन प्लांट लगवाने वाले हैं. और इस नेक की शुरूआत वो कुरनूल और नेल्लोर, आंध्र प्रदेश, मैंगलोर, कर्नाटक से करने जा रहे हैं. इसके अलावा ये प्लांट्स तमिलनाडु, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश के साथ-साथ कई राज्यों में लगाए जाएंगे.

[tw]https://twitter.com/SonuSood/status/1402606360265584646[/tw]

इन अस्पतालों में सोनू लगवा चुके हैं ऑक्सीजन प्लांट्स
बता दें कि सोनू सूद ने ये फैसला कोरोना की दूसरी लहर में चल रही ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए लिया है. सोनू की माने तो पूरे देश को इन चीजों की अहमियत एक बड़ी कीमत देकर समझ आई है. इससे पहले उन्होंने एक वीडियो में कहा था कि, जिन अस्पतालों में गरीब लोगों को मुफ्त इलाज दिया जा रहा है वहीं हम ऑक्सीजन प्लांट्स लगवाएंगे. मालूम हो कि सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के दो जिलों के अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट्स लगवाए हैं.

ये भी पढ़ें-

Boman Irani की मां जेरबानू का 94 साल की उम्र में निधन, एक्टर ने लिखा- कल रात उन्होंने मलाई कुल्फी मांगी थी...

Nusrat Jahan Pregnancy: करीबी ने नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी को कंफर्म किया, कहा- अपने होने वाले बच्चे का ख्याल रख रही हैं TMC सांसद

from bollywood https://ift.tt/357bDxe

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post