सुशांत सिंह राजपूत की अधूरी ख्वाहिशों का प्रतीक ब्बर ने किया खुलासा, इस जगह जाना चाहते थे दिवंगत एक्टर

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की अगले हफ्ते पहली पुण्यतिथि है. पिछले साल 14 जून को वह बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उनकी मौत फांसी की वजह से दम घुटने से हुई थी. हालांकि इस मामले में सीबीआई, एनसीबी और ईडी अलग-अलग मामले में जांच कर रही है. इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और दोस्त उन्हें आज भी याद कर रहे हैं.

सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'छिछोरे' में उनके को-स्टार रहे प्रतीक बब्बर ने उनकी एक अधूरी ख्वाहिश के बारे में खुलासा किया है. प्रतीक बब्बर ने का कहना है कि वह खुशनसीब है कि वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर पाए. उन्होंने कहा कि फिल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान ही उनकी और सुशांत की दोस्ती हुई थी. इसके बाद वह जिम और इवेंट में अक्सर मिलते थे.

सुशांत में थी अलग बात

प्रतीक बब्बर ने एक इंटरव्यू में कहा,"मैं खुशनसीब हूं कि मैंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर की. मैं सुशांत से जिम और इवेंट में मिलता रहता था. मैं जब भी उनसे मिलता था तो मुझे लगता था कि इस बंदे में कुछ अलग बात है. छिछोरे के दौरान हम दोनों साथ में सीन्स की तैयारियां करते और इसी दौरान उनसे दोस्ती हुई."

अंटार्कटिका जाना चाहते थे सुशांत

प्रतीक बब्बर ने आगे कहा,"सुशांत सिंह राजपूत सबसे बहुत ही गर्मजोशी से मिलता था और उसे मजाक करना बहुत ही पसंद था. उससे कोई भी बात कर सकता था. उसे क्वांटम फिजिक्स, स्टार्स, साइंस और गैलेक्सी के बारे में बात करना पसंद था. मुझे आज भी याद है कि वह अंटार्कटिका जाना चाहता था. सुशांत ने कहा था कि छिछोरे खत्म होने के बाद वो वहां जाएगा."

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3xb8PuR Ranaut के पास टैक्स चुकाने के पैसे नहीं, कहा- सरकार चाहे तो ब्याज ले ले

लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद विक्की कौशल पहुंचे सैलून, अगले प्रोजेक्ट के लिए कारया धांसू हेयरकट

from bollywood https://ift.tt/3gn33j4

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post