बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी पब्लिक किया है. उनकी पहली फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं चल रही हैं. इसी बीच शनाया कपूर के कजिन अर्जुन कपूर ने उनके बारे में एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वे शनाया को बॉलीवुड में एंट्री को लेकर कोई टिप्स नहीं देने वाले.

एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह शनाया कपूर को कोई सलाह देना चाहते हैं? उसपर अर्जुन ने कहा, 'मैं सुझाव नहीं देता क्योंकि हर किसी की अपनी जर्नी होती है. हर किसी को अपनी पसंद चुनने का अधिकार है. वह बहुत अच्छे लोगों के साथ काम कर रही है. उनके माता-पिता भी उनके सपोर्ट के लिए हैं. मुझे पता है कि जाने या अनजाने में मैं उसका मार्गदर्शन कर सकता हूं यदि वह मुझसे कोई सवाल पूछती है तो. मैं बस उसे अपनी राह बनाना देखना चाहता हूं. उसे अपना रास्ता खुद चुनना चाहिए.'

[insta]https://www.instagram.com/p/CNXCGR7LEjY/[/insta]

उन्होंने कहा, 'मेने इश्कजादे, 2 स्टेट और गुंडे जैसी फिल्में की है और इन साभी फिल्मों के साथ मैं भावनाओं के अलग-अलग दौर से गुजरा हूं और मुझे पूरा यकीन है कि उसे भी अपने जर्नी से ऐसे ही गुजरना होगा. मैं एक भाई के रूप में उनका समर्थन हमेशा करता रहूंगा, लेकिन यह उनकी अपनी जर्नी है और उन्हें इसका आनंद लेना चाहिए.'

[insta]www.instagram.com/p/CPf3Y12rx7H[/insta]

जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी शनाया कपूर

सोनम कपूर और जाह्नवी कपूर के बाद अब शनाया कपूर भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. शनाया कपूर को करण जौहर लॉन्च कर रहे हैं जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो जाएगी लेकिन फिल्म को लेकर कोई जानकारी अभी नहीं मिली है. शनाया के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/3xb8PuR Ranaut के पास टैक्स चुकाने के पैसे नहीं, कहा- सरकार चाहे तो ब्याज ले ले

लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद विक्की कौशल पहुंचे सैलून, अगले प्रोजेक्ट के लिए कारया धांसू हेयरकट

from bollywood https://ift.tt/3pHUGmy
from bollywood https://ift.tt/3pHUGmy
Tags
Bollywood gupsub