बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में गिने जाने वाले इम्तियाज अली का आज जन्मदिन है. इम्तियाज का जन्म 16 जून 1971 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था. इम्तियाज ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम अभिनेता बनने के लिए रखा था लेकिन वो निर्देशक बन गए. इम्तियाज के जन्मदिन पर आपको भी बताते हैं उनके करियर में मिल का पत्थर साबित हुईं पांच फिल्मों के बारे में...

जब वी मेट (Jab We Met )

जब वी मेट - इम्तियाज की निर्देशक के रूप में पहली फिल्म थी यह फिल्म 2007 में आयी थी. इस फिल्म के लीड में शाहिद कपूर और करीना कपूर थे ,इस फिल्म के गाने सुपरहिट थे,वहीं करीना द्वारा निभाया गया गीत का किरदार भी सभी के दिलों में बस गया.

यह फिल्म आज भी कई लोगों की पसंदीदा फिल्म में शामिल है , इस फिल्म की बात करे तो इसमें दिखाया गया है की कैसे करीना प्यारमें टूट जाती हैं लेकिन शाहिद उन्हें अपने प्यार से ठीक कर देते हैं .

लव आजकल (Love Aajkal)
लव आज कल की बात करें तो ये साल 2009 में र‍िलीज हुई थी, इसमें लीड जोड़ी सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की थी. इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. फ‍िल्‍म को इसकी कहानी के लिए आज भी याद किया जाता है.

इसके गाने आज भी लोगों के दिल में राज करते हैं , इस फिल्म में सैफ दो अलग-अलग लुक्‍स में नजर आए थे, वहीं ऋष‍ि कपूर का भी एक अहम क‍िरदार था,इस फिल्म ने सैफ अली खान के करियर में अहम किरदार निभाया था.

रॉकस्टार (Rockstar)

यह 2011 की वो फिल्म है , जिसमें इम्तियाज अली ने एक प्रेम कहानी पेश की, जिसने सभी के दिलों पर राज किया, आज भी इस फिल्म का जुनून है लोगों में, रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी इसमें लीड थे , फिल्म का संगीत बहुत दमदार था ,इस फिल्म को लोग आज भी बहुत पसंद करते हैं.

तमाशा (Tamasha)
यह फिल्म 2015 में आयी इसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नज़र आए,इम्तियाज ने एक बार फिर एक अलग अंदाज में लव स्टोरी को पेश किया,फिल्म का सॉन्ग 'अगर तुम साथ हो' आज भी दिल टूटने पर अक्सर सुना जाता है, यह फिल्म की स्टोरी काफी अलग थी लोगों को इस फिल्म में प्यार की अलग परिभाषा देखने को मिली

हाइवे ( Highway)

यह फिल्म 2014 में आयी.. इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट लीड रोल में रहे.. फिल्म में आलिया ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था,फिल्म में ट्रेवल के साथ ही एक डिफरेंट लव स्टोरी को दिखाया गया था,जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

यह वो फिल्में है जो इम्तियाज के लिए मिल का पत्थर साबित हुईं!

यह भी पढें

Inside Photos: सुशांत की मौत के बाद सालभर से खाली पड़े फ्लैट में डर के कारण नहीं आ रहे किराएदार, कियारा साढ़े चार लाख के पार

Mithun Chakraborty Birthday: इस आलीशान बंगले में रहते हैं बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती, सभी लग्जरी सुविधांए है मौजूद, देखें

Bharti Singh ने घटाया वज़न तो Kiku Sharda का हुआ वेट गेन, काफी बदल चुके हैं The Kapil Sharma Show के ये सितारे

from bollywood https://ift.tt/3gAxdiL
from bollywood https://ift.tt/3gAxdiL
Tags
Bollywood gupsub