KRK ने Disha Patani को किया बर्थडे विश, Salman Khan पर जमकर साधा निशाना

एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने एक्ट्रेस दिशा पटानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पिछले महीने केआरके ने दिशा की फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई की निंदा की थी, जिसके बाद सलमान खान ने उनपर मुकदमा दर्ज कराया था. उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट लिखा, "दिशा पटानी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आप बूढ़े एक्टर्स के साथ काम करते भयानक लगती हैं. इसलिए प्लीज टाइगर के साथ काम करें."

केआरके ने पहले कहा था कि सलमान ने फिल्म राधे की समीक्षा करने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था. हालांकि, एक्टर के वकीलों ने स्पष्ट किया कि केआरके द्वारा सलमान के खिलाफ लगाए गए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के लिए मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में केआरके ने सलमान से माफी मांगने से इनकार कर दिया. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए. उन्होंने कहा कि उन्हें 20 से ज्यादा बॉलीवुड स्टार्स के मैसेज मिले हैं, जो सलमान के खिलाफ इस लड़ाई में उनका समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने लिखा, "जो लोग इस लड़ाई में मेरा साथ दे रहे हैं उनका बहुत बहुत धन्यवाद." उन्होंने आगे लिखा, "अब मुझे परवाह नहीं, नतीजा क्या होगा. लेकिन मैं उन सभी लोगों के लिए लड़ूंगा. मैं इतने लोगों को निराश नहीं होने दे सकता. मैं उनका भरोसा नहीं तोड़ूंगा."

दिशा ने सलमान के साथ फिल्म 'भारत' में भी किया काम

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा दिशा बागी 2 में नजर आई थीं. उनके अपोज़िट टाइगर श्रॉफ थे. टाइगर के साथ उनके लिंकअप की ख़बरें भी खूब वायरल होती हैं. इसके अलावा उन्होंने सलमान के साथ एक और फिल्म 'भारत' की थी. फिल्म राधे में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया है. दिशा के फैंस और खुद सलमान खान उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Nusrat Jahan Pregnant: शादी टूटने की खबरों के बीच नुसरत जहां की बेबी बंप फ्लॉट करते तस्वीर वायरल

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड का वो सितारा जो किसी ऑडिशन में नहीं हुआ फेल, देखिए वीडियो

from bollywood https://ift.tt/3gjj3Uh

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post