बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं. ये तस्वीरें उस वक्त की है जब सारा का वजन 96 किलो था और वो पीसीओडी नामक बीमारी से ग्रस्त थीं. सारा की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही हैं. सारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में ये फोटो #Throwback हैशटैग के साथ शेयर की है. तस्वीरों देखकर उनके फैंस यकीन नहीं कर पा रहा है कि वह सारा ही हैं.

इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह आज भी कार्ड खेलती हैं. सारा अली ने एक इंटरव्यू में बताया, "बचपन में मेरे मोटापे का बड़ा कारण पीसीओडी रहा. उस समय मैं खाने-पीने की भी शौकीन थीं. इससे मेरा वजन बढ़ता गया." पीसीओडी पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम है, जो हार्मोन में बैलेंस बिगड़ने की कारण होता है. हॉर्मोनल चेंज होने की वजह से यह बीमारी छोटी उम्र की लड़कियों में भी देखने को मिल जाती है. सारा ने आगे कहा, "मैं अब भी इस बीमारी से फाइट कर रही हूं. लेकिन एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट रूटीन फॉलो करने से मैंने इस पर काफी हद तक काबू पा लिया है."

वर्कआउट का खास ख्याल रखती हैं सारा

सारा के लिए बॉडी ट्रांसफॉर्म करना आसान नहीं था. बचपन में वह बेहद क्यूट और हेल्दी थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड में एंट्री लेती ही उन्होंने अपना वजन 30 किलो तक कम कर लिया. सारा वर्कआउट का खास खास ख्याल रखती हैं. उनकी सुबह की शुरुआत होती है कार्डियो वर्कआउट से. सारा कहती हैं, ''जब वह न्यूयॉर्क में थी तो सुबह खाना खाने के बाद वर्कआउट शुरू कर देती थी. वहां पर मुक्केबाजी से लेकर साइकलिंग जैसी कई तरह की ट्रेनिंग होती थी, ताकि मैं अपना वजन कम कर सकूं."

यह भी पढ़ेंः

Rakhi Sawant को KISS करने के सवाल पर SRK ने कह डाली थी ऐसी बात, सुनकर चौंक जाएंगे आप

from bollywood https://ift.tt/3wmlN8Z
from bollywood https://ift.tt/3wmlN8Z
Tags
Bollywood gupsub